ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

कश्मीर में मुहर्रम का जुलूस रोकने के लिए कर्फ्यू जैसे हालात, सुरक्षाबलों को हिंसा का डर

श्रीनगर. जम्म-कश्मीर (Jammu-kashmir) में मुहर्रम (Muharram) का जुलूस निकालने से रोकने के लिए शहर और घाटी के कई हिस्सों में कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगाए गए हैं, क्योंकि अधिकारियों को आशंका है कि बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने से हिंसा भड़क सकती है.

अधिकारियों ने बताया कि वाणिज्यिक केंद्र (Commercial Center) लाल चौक और आसपास के इलाकों के सभी प्रवेश द्वारों को कंटीले तारों से बंद कर दिया गया है. यहां भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं.

मुहर्रम के जुलूस पर खास निगरानी
अधिकारियों के मुताबिक, कश्मीर घाटी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती तौर पर कई हिस्सों में प्रतिबंध लगाए गए हैं. अधिकारियों ने प्रतिबंध लगाए जाने के लिए किसी कारण का हवाला नहीं दिया, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि मुहर्रम के जुलूस को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान को केंद्र सरकार ने खत्म कर दिया है. 5 अगस्त को इस बड़े फैसले के बाद से ही कश्मीर में तमाम तरह के प्रतिबंध लगे हैं. स्थिति बेहतर होने के बाद कई जगह से चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंध हटाए भी जा रहे हैं.

अधिकारी हर शुक्रवार को संवेदनशील इलाकों में प्रतिबंध लगाते हैं. उनका कहना है कि निहित स्वार्थी तत्व बड़ी मस्जिदों और धार्मिक स्थलों पर अधिक संख्या में लोगों के इकट्ठे होने का फायदा उठा सकते हैं

37वें दिन बंद से जनजीवन प्रभावित
इस बीच अधिकारियों ने बताया कि घाटी में लगातार 37वें दिन बंद के कारण जनजीवन प्रभावित रहा. बाजार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे. साथ ही सार्वजनिक वाहन सड़कों से नदारद रहे.

अभी तक हिरासत में हैं अलगावगावी नेता
आर्टिकल 370 को कमजोर किए जाने के बाद कश्मीर में अब भी शीर्ष और प्रमुख अलगाववादी नेता अब भी हिरासत में हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्रियों फारूख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत मुख्यधारा के कई नेता या तो हिरासत में हैं या उन्हें नजरबंद रखा गया है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button