ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

जिन्हें हिंदी भाषा से परहेज, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए : संजय निषाद

लखनऊ । देशभर में हिंदी भाषा पर विवाद जारी है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हमें संवाद के तौर हिंदी का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए। इस बयान के बाद अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आई। हाल ही में अजय देवगन और दक्षिण के कलाकार सुदीप किच्चा के बयान भी सुर्ख़ियों में हैं। इस बीच योगी के मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि जिन लोगों को हिंदी से परहेज हैं, उन्हें भारत छोड़ देना चाहिए।
उन्होंने कहा, जो भारत में रहना चाहते हैं, उन्हें हिंदी से प्यार करना होगा। अगर आपको हिंदी पसंद नहीं है, तब यह मान लिया जाएगा कि आप विदेशी हैं या विदेशी शक्तियों से जुड़े हुए हैं। हम क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन यह देश एक है और भारत का संविधान कहता है कि भारत हिंदुस्तान है, जिसका मतलब हिंदी बोलने वालों के लिए जगह है। उन्होंने कहा, हिंदुस्तान उन लोगों के लिए जगह नहीं है, जो हिंदी नहीं बोलते हैं। उन्हें इस देश को छोड़कर कहीं और चले जाना चाहिए।’
मंत्री ने कहा, मेरे मन में सभी क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान है, लेकिन हिंदी कानून के अनुसार राष्ट्रभाषा है। कानून का उल्लंघन करने वाले को सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए। चाहे वह कितना भी बड़ा राजनेता या शक्तिशाली क्यों न हो।’ निषाद पार्टी प्रमुख ने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदी बोलने से इनकार कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button