ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

केंद्र के बाद इस राज्य ने भी बढ़ाया कर्मचारियों का DA, दो क‍िस्‍तों में आएगा एर‍ियर

7th Pay Commission : गुजरात फाउंडेशन डे के मौके पर गुजरात सरकार ने कर्मचार‍ियों का डीए बढ़ाने का ऐलान क‍िया है. सरकार के इस फैसले से कर्मचार‍ियों में खुशी की लहर है.

7th Pay Commission Latest News: केंद्र सरकार के बाद अब एक और राज्‍य सरकार ने कर्मचार‍ियों का महंगाई भत्‍ता (Dearness Allowance) बढ़ाने का ऐलान क‍िया है. राजस्‍थान और ह‍िमाचल प्रदेश सरकार के बाद गुजरात सरकार ने कर्मचार‍ियों का महंगाई भत्‍ता 3 प्रत‍िशत (Gujrat DA Hike) बढ़ाने का ऐलान क‍िया है. यह फायदा 7वें वेतन आयोग के अधिकारियों को 1 जुलाई 2021 से 3% महंगाई भत्ते के रूप में दिया जाएगा. राज्‍य सरकार की तरफ से यह ऐलान बेहद खास मौके पर क‍िया गया है.

1 जुलाई 2021 से म‍िलेगा फायदा

आपको बता दें गुजरात का गठन 1 मई के द‍िन ही हुआ था. ऐसे में कर्मचार‍ियों के ल‍िए गुजरात फाउंडेशन डे (Gujrat Foundation Day) यादगार बन गया है. 1 जुलाई 2021 से छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों को 7% महंगाई भत्ता दिया जाएगा. इस फैसले से 9.38 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा. 10 माह की बकाया राशि का भुगतान दो किस्तों में किया जाएगा. पहली किस्त मई 2022 और दूसरी किस्त जून 2022 में दी जाएगी.

पेंशनर्स और कर्मचार‍ियों को होगा फायदा

राज्‍य सरकार की इस घोषणा के बाद उन कर्मचार‍ियों को फायदा होने वाला है, ज‍िन्‍हें सातवें वेतन आयोग का फायदा पहले से ही म‍िल रहा है. गुजरात फाउंडेशन डे के मौके पर राज्‍य के लोगों को पीएम मोदी ने भी बधाई दी थी. 1 मई को ही महाराष्‍ट्र राज्‍य का भी गठन हुआ था.

प‍िछले 10 महीने का एर‍ियर द‍िया जाएगा

राज्‍य सरकार की तरफ से कर्मचार‍ियों को प‍िछले 10 महीने का एर‍ियर द‍िया जाएगा. एर‍ियर की यह राश‍ि उनके खाते में दो समान क‍िस्‍तों में आएगी. जुलाई 2021 से लेकर नवंबर 2021 तक का एर‍ियर मई 2022 की सैलरी में आएगा. वहीं द‍िसंबर 2021 से अप्रैल 2022 तक के एर‍ियर की राश‍ि जून 2022 की सैलरी में दी जाएगी.

Related Articles

Back to top button