ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
व्यापार

महंगे Petrol से जल्‍द म‍िलेगा छुटकारा? इंड‍ियन ऑयल ने उतारा सस्‍ता ईंधन

IOCL M15 Petrol : इंड‍ियन ऑयल ने पेट्रोल की बढ़ती कीमत से जनता को राहत देने के मकसद से मेथनॉल के म‍िश्रण वाले पेट्रोल ‘एम15’ (M 15) को उतारा है. इस पेट्रोल से लोगों को बढ़ती कीमत से राहत म‍िल सकती है. अभी इस पेट्रोल को पायलट प्रोजेक्‍ट के तौर पर उतारा गया है.

IOCL M15 Petrol : पेट्रोल की कीमत में तेजी के बाद अब इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) ने नए तरह का पेट्रोल बाजार में उतारा है. पायलट प्रोजेक्‍ट के तौर पर शुरू क‍िए गए नए तरह के पेट्रोल से तेल की कीमत में कमी आ सकती है. असम के तिनसुकिया जिले में 15 प्रतिशत मेथनॉल के मिश्रण वाले पेट्रोल ‘एम15’ (M 15) को पायलट प्रोजेक्‍ट के तौर पर उतारा गया है.

ईंधन की बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने नीति आयोग के सदस्य वीके सारस्वत और आईओसी के चेयरमैन एसएम वैद्य की मौजूदगी में शनिवार को ‘एम15’ पेट्रोल (M 15 Petrol) जारी किया. तेली ने कहा कि मेथनॉल के मिश्रण से ईंधन की बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी. कीमत में कमी आने से आम आदमी को काफी राहत म‍िलेगी.

आत्मनिर्भर बनाने के लिए इंड‍ियन ऑयल का कदम

उन्होंने कहा, ‘एम15 (M 15 Petrol) को प्रायोगिक तौर पर जारी करना ईंधन के मामले में आत्मनिर्भर होने की दिशा में अहम कदम है, इससे आयात का बोझ भी घटेगा.’ एक आधिकारिक वक्तव्य में मंत्री के हवाले से कहा गया कि ऊर्जा के मामले में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इंड‍ियन ऑयल यह कदम उठा रही है.

105 रुपये के पार पेट्रोल का रेट

इस पहल के लिए तिनसुकिया का चयन यहां मेथनॉल की आसानी से उपलब्धता होने को देखते हुए किया गया. इसका उत्पादन असम पेट्रोकेमिकल लिमिटेड करती है. आपको बता दें राजधानी द‍िल्‍ली में फ‍िलहाल पेट्रोल की कीमत 105 रुपये प्रत‍ि लीटर से ऊपर चल रही हैं.

पांच राज्‍यों का चुनाव पर‍िणाम आने के बाद तेल कंपन‍ियों की तरफ से पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ाया गया था. कंपन‍ियों ने 22 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक कीमत में 10 रुपये प्रत‍ि लीटर का इजाफा क‍िया था. 6 अप्रैल के बाद अभी तक कंपन‍ियों ने कीमत में क‍िसी तरह का इजाफा नहीं क‍िया है.

Related Articles

Back to top button