ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
छत्तीसगढ़

एक्शन मोड में छत्तीसगढ़ कांग्रेस, पार्टी विरोधी बयान देने वाले 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया बाहर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में करारी हार के बाद कांग्रेस एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने पार्टी के विरोध में बयानबाजी करने वाले नेताओं पर कार्रवाई करनी शुरु कर दी है। इसी कड़ी में पूर्व विधायक विनय जायसवाल और बृहस्पति सिंह को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने दोनों नेताओं को 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया है। इस संबंध में प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने आदेश जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने यह फैसला विनय जायसवाल के घर में हुई बैठक के बाद लिया।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में मिली हार के लिए बृहस्पति सिंह ने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सैलजा को जल्द हटाने की मांग की थी। उन्होंने आरोप था कि सैलजा प्रभावशील नेताओं के हाथों बिक गई थीं। हीरोइन की तरह फोटो खिंचवाने में व्यस्त थीं।

वहीं विनय जायसवाल ने प्रदेश सहप्रभारी चंदन यादव पर टिकट के एवज में सात लाख रुपये लेने का आरोप लगाया था। दोनों ही नेताओं को पार्टी ने नोटिस जारी किया था। लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं आने पर पार्टी ने दोनों को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया।

Related Articles

Back to top button