ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
झारखण्ड

BJP Attacks Hemant Soren: ‘व्यापारियों से नफरत और दलालों से प्यार क्यों?’ भाजपा का सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा हमला

रांची: सीएम हेमंत सोरेन द्वारा धनबाद में जेएमएम स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में झारखंड के व्यापारियों पर की गई टिप्पणी पर राजनीति शुरू हो गई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राज्य के व्यापारियों पर अपमानजनक टिप्पणी करते हैं.

घाटशिला उपचुनाव में भी उन्होंने व्यापारियों के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी की थी. प्रदेश बीजेपी ऐसे बयानों की कड़े शब्दों में निंदा करती है. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री को व्यवसायियों, व्यापारियों से नफरत है. दूसरी ओर मुख्यमंत्री को दलालों, बिचौलियों से अपार प्रेम है, इसीलिए वे झारखंड में दलालों बिचौलियों को बढ़ावा और संरक्षण दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार को बिचौलिया और दलाल ही संचालित कर रहे हैं.

झारखंड में दलाल बिचौलिया सक्रिय: आदित्य साहू

आदित्य साहू ने राज्य में दलाल बिचौलिए सक्रिय होने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी अभी अभी विदेश दौरे से लौटे हैं. राज्य में निवेश व्यापार को बढ़ाने की बात कर रहे हैं, वे राज्य के कुछ व्यापारियों को लेकर भी गए थे. मुख्यमंत्री जी का फिर यह दोहरा चरित्र क्यों? उन्होंने कहा कि ये व्यापारी समाज ही है जो लाखों लोगों की रोजी रोटी से जुड़ा हुआ है. लाखों परिवार का पालन व्यवसायों से ही होता है, इसलिए एक संवैधानिक प्रमुख पद पर बैठकर व्यापारियों को गाली देना शोभा नहीं देता.

मुख्यमंत्री को पता है कि व्यापारी कितनी दर्द झेल रहे हैं?

आदित्य साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को व्यापारियों को सम्मानित करना चाहिए़ जो आपका काम पूरा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्या मुख्यमंत्री को पता है कि राज्य में अपराधियों की धमकी, फिरौती, बच्चों का अपहरण जैसे दर्द झेलकर कैसे व्यापारी वर्ग व्यवसाय कर रहे हैं? इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष तीन प्रत्याशियों ने बीजेपी समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में नामांकन वापस लेने वाले पार्टी नेताओं का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी और जो भी पार्टी के निर्देश का उल्लंघन करके चुनाव लड़ रहे हैं उन पर कार्रवाई निश्चित की जायेगी.

Related Articles

Back to top button