ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
झारखण्ड

National Weightlifting Championship: मोदीनगर में राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप, झारखंड के ओम कुमार ने जीता कांस्य पदक

रांची: मोदीनगर, उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है. जिसमें झारखंड के उभरते खिलाड़ी ओम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है. देश भर से आए शीर्ष वेटलिफ्टर्स के बीच ओम कुमार की यह उपलब्धि झारखंड के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है. राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.

यूपी के मोदीनगर में आयोजित प्रतियोगिता

प्रतियोगिता का आयोजन मोदीनगर यूपी में किया गया है, जो 14 फरवरी तक चलेगी. कड़े मुकाबलों और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच ओम कुमार ने तकनीकी मजबूती और आत्मविश्वास के साथ लिफ्ट पूरी कर पदक अपने नाम किया है. बताया गया कि हाल ही में संपन्न हुई राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड की 14 सदस्यीय टीम का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया गया था. इसी टीम का हिस्सा रहे ओम कुमार ने पहले ही दिन पदक जीतकर टीम की मजबूत शुरुआत कराई है.

कोच प्रदीप और महेश कुमार कर रहे हैं टीम का नेतृत्व

झारखंड टीम का नेतृत्व कोच प्रदीप कुमार और महेश कुमार कर रहे हैं, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. ओम कुमार की इस सफलता को झारखंड में खेल प्रतिभाओं के निरंतर उभरने का संकेत माना जा रहा है. खेल विशेषज्ञों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रहे हैं, जो आने वाले समय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगाती है.

ओम कुमार की उपलब्धि पर झारखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड के अन्य खिलाड़ी भी प्रतियोगिता के शेष दिनों में पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित करेंगे. राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में ओम कुमार का कांस्य पदक न सिर्फ व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह झारखंड में वेटलिफ्टिंग खेल के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों के समर्पण को भी दर्शाता है.

Related Articles

Back to top button