ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
खेल

सजदा कॉन्ट्रोवर्सी पर क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले- मुझे मुस्लिम होने पर गर्व…

अमरोहा: वनडे वर्ल्ड कप के टॉप विकेट टेकर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान हुई सजदा कॉन्ट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि वह सजदा करना चाहें, तो भारत में कहीं पर भी कर सकते हैं और उन्हें कोई नहीं रोकेगा। ये बातें मोहम्मद शमी ने मीडिया कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में कहीं।

दरअसल, वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ लीग मैच में मोहम्मद शमी ने श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट लेने के बाद कुछ देर के लिए घुटनों के बल बैठ गए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूजर्स ने कहना शुरू कर दिया कि भारतीय गेंदबाज सजदा करना चाहता था मगर डर के चलते नहीं किया। शमी से पूछा गया कि जब आप पांच विकेट लेने के बाद घुटनों पर बैठे थे तो सोशल मीडिया पर कई पाकिस्तानी यूजर ने सवाल खड़े किए थे। कहा गया कि शमी इंडियन मुस्लिम है, इसलिए डर की वजह से सजदा नहीं कर पर पाया।

शमी बोले- मैं मुस्लिम हूं, गर्व से कहता हूं कि मुस्लिम हूं…
शमी ने कहा कि सजदा कोई करना चाहता है तो कौन रोकेगा। मैं करना चाहूंगा तो कर लूंगा ना। मैं मुस्लिम हूं, गर्व से कहता हूं कि मुस्लिम हूं। मैं इंडियन हूं तो गर्व से कहता हूं कि हां मैं इंडियन हूं। इसमें क्या दिक्कत है। अगर मुझे कोई दिक्कत होती तो भाई मुझे यहां इंडिया में रहना ही नहीं चाहिए था। अगर मुझे मेरा सजदा करने के लिए किसी की परमिशन की जरूरत पड़ती तो मैं रहूंगा ही क्यों यहां पर। भारत में हर मंच पर सजदा कर सकता हूं।’

मैं सजदा करना चाहता था और नहीं किया…
इतना ही नहीं शमी ने आगे कहा कि कहा, ‘मैंने भी इंस्टाग्राम पर ये सारी चीजें देखी हैं कि मैं सजदा करना चाहता था और नहीं किया। मैं पहले भी 5 विकेट लिए हैं। मैंने तब भी सजदा नहीं किया। जिस दिन मुझे सजदा करना होगा तो मैं कर लूंगा। बताओ न कहां करना है। मैं इंडिया के हर मंच पर करूंगा और मुझसे कोई प्रश्न करके दिखाए। ये लोग सिर्फ परेशान करते हैं ये किसी से प्यार नहीं करते। इन्हें केवल कंटेट चाहिए, कुछ भी हो।’

Related Articles

Back to top button