ब्रेकिंग
Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ... Dongargarh Double Murder: राजनांदगांव में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, गंभीर रूप से घायल बेटी अस्पता... Bastar Dussehra 2026: बस्तर दशहरे की अनूठी परंपरा, दंतेश्वरी मंदिर में कलश स्थापना के साथ जलाई गई अख... Hazaribagh Fire News: बड़ा बाजार के मोटरसाइकिल शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों के वाहन जलकर खाक
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में मौलश्री और गुलमोहर के पौधे लगाए

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में मौलश्री और गुलमोहर के पौधे लगाए। भोपाल की नुपुर कुंज सोसायटी के सदस्य श्री नितेश जैन, डॉ. कुमुदनी शर्मा, श्री हेमंत पडोडे, श्री संजय खोशल और श्रीमती ऋचा जैन ने भी पौध-रोपण किया।

सोसायटी के सदस्यों द्वारा प्रत्येक रविवार को अपने रहवास क्षेत्र में साफ-सफाई कर कचरे के प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है। आमजन और राहगीरों के लिए पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। सोसायटी अपने दोनों गार्डन में प्रत्येक माह पौध-रोपण का विशेष कार्यक्रम करती है और सौंदर्यीकरण के लिए फाउंटेन भी लगाया गया है। सोसायटी के सदस्य पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी के साथ नगर निगम के स्वच्छता संबंधी कार्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान करती है।

आज रोपे गए पौधों में गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना गया है। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है। मौलश्री एक सुपरिचित वृक्ष है। इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है।

Related Articles

Back to top button