ब्रेकिंग
Haryana Education News Punjabi Language: हरियाणा में पंजाबी को शिक्षा प्रणाली में उचित स्थान देने की... Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक...
मध्यप्रदेश

MP के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलेगी घर वाली आजादी, बिना किसी से पूछे खाएंगे लड्डू-नमकीन, मठरी और चना-गुड़, बच्चों को सुपोषित करने प्रदेश के सभी केंद्रों में स्थापित होंगे ‘पोषण कॉर्नर’

भोपाल। MP के आंगनबाड़ी केंद्रों में नन्हें-मुन्नों को अब घर वाली आजादी मिलेगी। बच्चे बिना किसी से पूछे आंगनबाड़ी केंद्र में रखे हुए लड्डू-नमकीन, मठरी और चना-गुड़ खा सकेंगे। बच्चों को सुपोषित करने प्रदेश की शिवराज सरकार ने यह योजना तैयार की है। इसके लिए प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘पोषण कॉर्नर’ स्थापित किए जाएंगे।

मध्यप्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को लड्डू और नमकीन मिलेंगे। इसके लिए प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘पोषण कॉर्नर’ स्थापित किए जाएंगे। यहां मठरी, नमकीन, मुरमुरे, बिस्कुट चना-गुड़ रखे जाएंगे। जहां बच्चे बिना पूछे केंद्र में रखी सामग्री खा सकेंगे। कुपोषण स्थिति में सुधार लाने के लिए राज्य सरकार ने यह रोड मैप तैयार किया है।

वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों में जन सहयोग से लेकर पोषण आहार के लिए कच्चा माल जुटाए जाएंगे। वहीं सामग्री की गुणवत्ता की जांच कार्यकर्ता और सहायिका करेंगे। बता दें कि बच्चों से कुपोषण को दूर करने के लिए सरकार ने छोटा मटका कार्यक्रम भी शुरू किया है।

Related Articles

Back to top button