ब्रेकिंग
जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र...
देश

RSS Path Sanchalan March 2019: संघ प्रमुख भागवत हुए शामिल, स्वयंसेवकों को करेंगे संबोधित

नगापुर। RSS Path Sanchalan March, दशहरा के मौके पर, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार, 8 अक्टूबर को महाराष्ट्र के नागपुर में ‘आरएसएस-पथ संचलन मार्च’ में शामिल हुए। भागवत आज इस अवसर पर शस्त्र पूजन के बाद  स्वयंसेवकों  को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम संघ मुख्यालय रेशम बाग मैदान में हो रहा है। आज संघ की स्थापना के 94 वर्ष पूरे हो गए। विजयादशमी पर संघ प्रमुख के संबोधन का स्वयंसेवकों के साथ-साथ समाज, देश-दुनिया के राजनेताओं की भी नजर टिकी होती है। इस संबोधन में अगले एक वर्ष के कामकाज की रूपरेखा और विजन का खाका तैयार होता है।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए एचसीएल के अध्यक्ष व संस्थापक शिव नाडर पहुंच गए हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी मौजूद हैं।

भागवात अपने भाषण में  राम मंदिर के मुद्दे को प्रमुखता से उठा सकते हैं, क्योंकि यह संघ के लंबित प्रमुख मुद्दों में से एक है। इसके अलावा जनसंख्या विस्फोट और पर्यावरण संरक्षण भी इसमें शामिल हो सकता है।

पीएम मोदी ने दोनों मुद्दों को प्रमुखता से उठाया  

इस वर्ष के लाल किला के प्राचिर से स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने जनसंख्या विस्फोट पर चिंता व्यक्त की थी और कहा था कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए नई चुनौतियां पेश करेगी। पीएम ने विभिन्न अवसरों पर राष्ट्र से पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास करने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने  सौर ऊर्जा के इस्तेमाल और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक की बात कही है।

संघ कैडर का लक्ष्य सत्ता या शक्ति हासिल करने का नहीं

श्री भागवत संघ और उसके सहयोगियों के बीच समन्वय पर भी अपनी बात रख सकते हैं दोहरा सकते हैं। जिसमें भाजपा भी शामिल है। इस दौरान वे उन सामाजिक कारणों के बारे में उल्लेख करेंगे जो संघ और उसके सहयोगियों ने किए हैं और उनकी भविष्य की योजनाएं हैं और वह स्वयंसंघों को यह भी बताएंगे कि लोगों की सेवा कैसे करनी है और संघ कैडर का लक्ष्य सत्ता या शक्ति हासिल करने के लिए नहीं होनी चाहिए। ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button