ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...
देश

 गुजरात चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो सकते हैं कवि और राजनेता कुमार विश्वास

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक सदस्यों में से एक, कभी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी और ख्यात कवि कुमार विश्वास की हाल के दिनों में भाजपा से नजदीकियां बढ़ रही हैं। हाल के दिनों में उन्होंने अनेक मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक रूप से तारीफ की है। हालांकि, कुमार विश्वास आप में रहते हुए भी पीएम मोदी की तारीफ करते रहे हैं, लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार वह गुजरात चुनाव के पहले ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पंजाब में आप सरकार के आने के बाद कुमार विश्वास के खिलाफ दर्ज मामले से मामला और भी बिगड़ गया है। कुमार विश्वास और बीजेपी के बीच कुछ पक रहा है, ऐसा क्यों कहा जा रहा है और इसके पीछे गुजरात एंगल क्यों देखा जा रहा है।
बीते महीने अप्रैल की 30 तारीख को कुमार विश्वास गुजरात में अपने-अपने राम एक कार्यक्रम को संबोधित करते हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन राम सेवा समिति की ओर से किया गया था। भगवान राम के ऊपर कुमार विश्वास की ओर कई प्रेरक बातें कही जाती हैं। गुजरात के अहमदाबाद में इस कार्यक्रम को लेकर जगह- जगह होर्डिंग लगाए गए। भाजपा नेताओं ने इस कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार किया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम के लिए फ्री पास बांटे गए। भाजपा नेताओं की ओर से जिस प्रकार से इस कार्यक्रम का प्रचार किया गया उसके बाद नई चर्चा शुरू हो गई।
मामला और आगे बढ़ गया जब भाजपा मीडिया टीम की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए इनवाइट भेजा गया जिसमें कहा गया कि संवाददाताओं को कुमार विश्वास संबोधित करेंगे। हालांकि, बाद में इसे बिना कोई कारण बताए इसे स्थगित कर दिया गया। ऐन वक्त पर प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों कैंसिल कर दिया गया इसको लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई। कहा जा रहा है कि ऐसा होने के बाद भाजपा में उनके जाने को लेकर कई सवाल खड़े होते। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ही ऐसा किया गया है।
इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं और पंजाब में जीत के बाद आप गुजरात में पूरा जोर लगा रही है। सीएम केजरीवाल कई बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं और वह भाजपा पर हमलावर हैं। पंजाब में आप सरकार आने के बाद कुमार विश्वास के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पंजाब की पुलिस कुमार विश्वास के घर भी जा पहुंची। इस पूरे एपिसोड के बाद कुमार विश्वास ने पंजाब के सीएम को आगाह किया और कहा कि तुम दिल्ली में बैठे जिस आदमी को पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वह एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। पंजाब चुनाव के बीच कुमार विश्वास की ओर से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए गए।
कुमार विश्वास की सुरक्षा को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें वाई कैटेगरी की सिक्युरिटी प्रदान की। आईबी रिपोर्ट और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोपों के बाद केंद्र सरकार ने यह फैसला किया। कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक थे। केंद्र का मानना है कि इसके बाद से उन्हें पंजाब के अतिवादियों का खतरा बढ़ गया है।

Related Articles

Back to top button