ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
देश

अपनी नौ वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में कलयुगी पिता गिरफ्तार

पत्नी जब अपनी नौ वर्षीय बेटी को स्नान करा रही थी तो उसी वक्त बेटी की अंदरुनी पीड़ा को देख मां को संदेह हुआ। बेटी से सारी जानकारी प्राप्त की। यह जानकर कि बेटी के साथ पिता ने ही दुष्कर्म किया है वह बेटी को साथ लेकर थाने पहुंच गई।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के हुगली जिले में एक कलयुगी पिता द्वारा अपनी नौ वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घिनौनी करतूत के आरोप में पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पत्नी यानी पीड़िता लड़की की मां ने ही अपने दुराचारी पति के खिलाफ अपनी लाडली के साथ मुंह काला करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया था, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार यह घटना हुगली जिले के डानकुनी इलाके की है। बताया जा रहा है कि अधेड़ उम्र का उक्त व्यक्ति पिछले दिनों अपने जुड़वा नौ साल के बेटा एवं बेटी को घुमाने के लिए दीघा ले गया था। उस समय उसकी पत्नी घर पर ही थी। आरोप है कि दीघा में ही उसने इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि 27 अप्रैल को दीघा से घूमकर आरोपित अपने जुड़वा बेटा- बेटी के साथ घर लौटा। इसके बाद उसकी पत्नी जब बाथरूम में ले जाकर अपनी नौ वर्षीय बेटी को स्नान करा रही थी तो उसी वक्त बेटी की अंदरुनी पीड़ा को देख मां को कुछ संदेह हुआ। इसके बाद बेटी से उसने सारी जानकारी प्राप्त की। यह बात जानकर कि बेटी के साथ पिता ने ही दुष्कर्म किया है, तो वह गुस्से से आगबबूला हो गई। इसके बाद वह बेटी को साथ लेकर थाने पहुंच गई।

पुलिस अधिकारी को घटना की सारी जानकारी देने के बाद उन्होंने अपने पति के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। शनिवार को पुलिस ने आरोपित को श्रीरामपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे तीन दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता का भी मेडिकल कराया है। आरोपित से पूछताछ कर मामले की तहकीकात की जा रही है।

Related Articles

Back to top button