ब्रेकिंग
बागपत के जोहड़ी गांव में अनोखी पहल, 80 वर्षीय बुजुर्ग ने जीवित रहते हुए कराई अपनी 'तेरहवीं' विराट कोहली की सलाह को नजरअंदाज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, भड़के क्रिकेट फैंस कानपुर के फीलखाना क्षेत्र में भीषण अग्निकांड, सोते समय अपार्टमेंट में आग लगने से दो की मौत दुनिया की तीन महाशक्तियां पहली बार करेंगी त्रिपक्षीय बैठक, शेनझेन में जुटेंगे ट्रंप, जिनपिंग और पुति... रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 11वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर मनीला रवाना, आसियान शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा दिल्ली में प्रदूषण से आंशिक राहत, वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधरकर 'खराब' श्रेणी में पहुंचा बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं
व्यापार

पहली बार Zomato का शेयर 70 रुपये के नीचे फिसला, IPO प्राइस से करीब 9 फीसदी की गिरावट

Zomato Share: जोमैटो (Zomato) कंपनी का मार्केट कैपिटलाईजेशन 54,709 करोड़ रुपये रह गया है. जोमैटो का शेयर अपने उच्चतम स्तर 169 रुपये से 60 फीसदी के करीब नीचे आ चुका है.

Zomato Share Price: फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) के शेयर में गिरावट जारी है. सोमवार के ट्रेडिंग सेशन में जोमैटो का शेयर पहली बार 70 रुपये के नीचे जा फिसला. जोमैटो (Zomato) के  स्टॉक एक्सचेंज ( Stock Exchanges) पर लिस्टिंग के बाद से आईपीओ प्राइस से करीब 9 फीसदी नीचे जा फिसला है. सोमवार को बाजार बंद होने पर शेयर 3.14 फीसदी की गिरावट के साथ 69.50 रुपये के प्राइस पर क्लोज हुआ है. इससे पहले बाजार में भारी गिरावट के चलते जोमैटो का शेयर 68.75 रुपये तक जा फिसला था. आपको बता दें जोमैटो की लिस्टिंग 115 रुपये प्रति शेयर पर हुई थी जबकि इश्यू प्राइस 76 रुपये प्रति शेयर था.

55,000 करोड़ रुपये के नीचे गिरा मार्केट कैपजोमैटो (Zomato) कंपनी का मार्केट कैपिटलाईजेशन ( Market Capitalization) 55,000 करोड़ के नीचे 54,709 करोड़ रुपये तक जा गिरा है. जोमैटो का शेयर अपने उच्चतम स्तर 169 रुपये से 60 फीसदी के करीब नीचे आ चुका है. इससे पहले बाजार में भारी गिरावट के चलते जोमैटो का शेयर 68.75 रुपये तक जा फिसला था.

कई ब्रोकरेज दे चुके हैं शेयर खरीदने की सलाहब्रोकरेज हाउसेज ने जोमैटो (Zomato) के शेयर में खरीदारी की सलाद दी है. कुछ महीने पहले ही विदेशी ब्रोकरेज हाउस Jefferies ने जोमैटो के शेयर खरीदारी करने की सलाह दी है. Jefferies ने 175 रुपये के टारगेट के साथ निवेशकों को जोमैटो के शेयर खरीदने की सलाह दी है. ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक जोमैटो के शेयर में करेक्शन के बावजूद ये ग्लोबल समक्ष कंपनियों के मुकाबले सस्ता है. यानि जोमैटो में निवेश करने पर निवेशकों को डबल रिटर्न मिल सकता है.

Related Articles

Back to top button