ब्रेकिंग
Bihar Madrasa Inspection: बिहार में सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का होगा भौतिक सत्यापन; शिक्षा विभाग... Rewa Crime News: शव वाहन में हो रही थी बकरियों की तस्करी; रीवा पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, ड्रा... Jabalpur Lokayukta Action: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार; लोकायु... Ujjain-Jhalawar Fourlane: सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन-राजस्थान की राह; 2721 करोड़ के फोरलेन प... Bhopal Fraud News: पुराने नोट बेचने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.91 लाख रुपये; जानें कैसे ठगों ने ब... Ujjain Development News: महाकाल महालोक के बाद बदली उज्जैन की तस्वीर; आध्यात्मिक राजधानी से अब 'विकास... MP Tax Evasion: कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर लगाम; एमपी सरकार का नया डिजिटल मॉड्यूल, अब नागरिक सीधे कर... Tvisha Sharma Death Case: भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी; सीबीआई क्राइम सी... Morena News: हाथ बांधकर नदी में कूदा प्रेमी युगल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है पूर... MP Transport News: मध्यप्रदेश में अब 7 क्षेत्रों में होगा बस संचालन; मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की...
देश

भीषण गर्मी के बीच अब नहीं होगा पावर कट? ब‍िजली संकट पर यह खबर आपको खुश कर देगी

भीषण गर्मी के बीच देश में लगातार गहरा रहे ब‍िजली संकट पर राहत देने वाली खबर आई है. देश में प‍िछले कुछ समय से कोयले की कमी के कारण बिजली संकट बना हुआ है.

Power Crisis: भीषण गर्मी के बीच देश में लगातार गहरा रहे ब‍िजली संकट पर राहत देने वाली खबर आई है. देश में प‍िछले कुछ समय से कोयले की कमी के कारण बिजली संकट बना हुआ है. लेक‍िन अब ब‍िजली संकट से राहत देने के ल‍िए सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) आगे आई है.

ब‍िजली संकट से म‍िल सकती है राहत

कंपनी की इस पहले के बाद उम्‍मीद की जा रही है क‍ि आने वाले समय में ब‍िजली संकट से राहत म‍िल सकती है और पावर कट भी पहले के मुकाबले कम लगेगा. कंपनी की तरफ से बताया गया क‍ि उसने पिछले महीने (अप्रैल) बिजली सेक्‍टर को कोयले की आपूर्ति 15.6 प्रतिशत बढ़ाकर 4.97 करोड़ टन कर दी है.

लगातार बढ़ती मांग पर बढ़ाई सप्‍लाई

कंपनी की तरफ से बताया गया क‍ि बिजली संयंत्रों में कोयले की बढ़ती मांग के कारण ऐसा किया गया है. आने वाले समय में और आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं. कोल इंड‍िया (CIL) का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब देश के कई हिस्से बिजली संकट से जूझ रहे हैं.

आपूर्ति बढ़ाकर 4.97 करोड़ टन की

कंपनी ने कहा, ‘बिजली उत्पादन के लिए कोयले की लगातार बढ़ती मांग के बीच कोल इंड‍िया ने अप्रैल 2022 में देश के बिजली संयंत्रों को आपूर्ति बढ़ाकर 4.97 करोड़ टन कर द‍िया. यह आंकड़ा अप्रैल 2021 के मुकाबले 67 लाख टन ज्‍यादा है.’

कोल इंड‍िया उत्पादन बढ़ाने के साथ ही आने वाले महीनों में बिजली संयंत्रों के लिए आपूर्ति और बढ़ाने की योजना बना रही है. कोल इंडिया का घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान है.

Related Articles

Back to top button