ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...
व्यापार

बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद, Titan के शेयर्स सबसे ज्यादा फिसले

Stock Market Update: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार (Share Market) में बिकवाली देखने को मिली है. सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex-Nifty) दोनों इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए हैं.

Stock Market Update: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार (Share Market) में बिकवाली देखने को मिली है. आज सुबह भी बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी. आज दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex-Nifty) दोनों इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए हैं.

कितना फिसला सेंसेक्स-निफ्टी?आज के कारोबार के बाद सेंसेक्स 84.88 अंक यानी 0.15 फीसदी फिसलकर 56,975.99 के लेवल पर क्लोज हुआ है. इसके अलावा निफ्टी इंडेक्स 33.45 अंक यानी 0.2 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 17,069.10 के लेवल पर क्लोज हुआ है.

सेक्टोरियल इंडेक्स में रहा मिलाजुला कारोबारसेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज इनमें मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है. आज के कारोबार के बाद निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी, पीएसयू बैंक, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल और ऑयल एंड गैस सेक्टर लाल निशान में क्लोज हुए हैं. इसके अलावा निफ्टी रियल्टी, निफ्टी प्राइवेट बैंक, फार्मा, मेटल, मीडिया, FMCG, फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी बैंक सेक्टर्स हरे निशान में क्लोज हुए हैं.

टॉप गेनर और लूजर शेयर्ससेंसेक्स के टॉप-30 शेयर्स की लिस्ट में 11 स्टॉक हरे निशान में बंद हुए हैं. वहीं, 19 शेयर्स लाल निशान में क्लोज हुए हैं. आज का टॉप लूजर स्टॉक टाइटन रहा है. टाइटन के शेयर्स 2.88 फीसदी फिसलकर 2388 के लेवल पर बंद हुए हैं. इसके अलावा इंडसइंड बैंक के शेयर्स टॉप गेनर रहा है.

किन शेयर्स में रही बिकवाली?आज के गिरावट वाले शेयर्स की लिस्ट में विप्रो, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, मारुति, एशियन पेंट्स, एसबीआई, कोटक बैंक, एचसीएल टेक, एलटी, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, डॉ रेड्डी, रिलायंस, एचयूएल, टीसीएस, ICICI Bank, एमएंडएम और एशियन पेंट्स के शेयर्स लाल निशान में बंद हुए हैं.

तेजी वाले शेयर्सइसके अलावा तेजी वाले शेयर्स की लिस्ट में आज इंडसइंड बैंक के अलावा एनटीपीसी, पॉवर ग्रिड, टाटा स्टील, HDFC, ITC, HDFC Bank, अल्ट्रा केमिकल, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया और भारती एयरटेल के शेयर्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं.

Related Articles

Back to top button