ब्रेकिंग
Make in India Security Breach: स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के साथ खिलवाड़; सप्लायर कंपनी पर HAL की सख्... Surat Police Bravery: सूरत पुलिस ने दिखाई दरियादिली; जहर खाने वाले युवक को 7वीं मंजिल से सुरक्षित बच... Mamata Banerjee FIR: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ बयान के मामले में कोलकाता में दर्ज हुई FIR Bikram Majithia vs Sanjay Singh: सुप्रीम कोर्ट से मजीठिया को झटका; मानहानि मामले में अतिरिक्त गवाह ब... Jammu-Kashmir Border Alert: घुसपैठ की साजिश! कठुआ सेक्टर में जैश आतंकियों की सक्रियता, हाई अलर्ट पर ... Supreme Court on Officer Dispute: रोहिणी सिंदूरी और डी रूपा मौदगिल विवाद; SC ने जस्टिस कुरियन जोसेफ ... PM Modi 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल 'जनकल्याण और सुशासन' का प्रतीक ... Uttarakhand Accident News: पिथौरागढ़ की दारमा घाटी में कार पर गिरी चट्टान, 2 पर्यटकों की मौत; 3 गंभी... Kainchi Dham Mela: कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ेगी लाखों की भीड़, भारी वाहनों पर रोक और ट्रैफिक एडवा... Bihar Politics: बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया बड़ा झटका? विधान परिषद में जगह नहीं मिलने से बढ़ी सि...
व्यापार

Amazon के ख‍िलाफ दर्ज हुई FIR, ब‍िना प्र‍िसक्र‍िप्‍शन बेची जा रही थी यह दवा

FIR Against amazon.in : अमेजन के ख‍िलाफ एक और मामले में महाराष्‍ट्र में एफआईआर दर्ज की गई है. इस बार अमेजन पर अबॉर्शन से जुड़ी दवा ब‍िना क‍िसी प्र‍िसक्र‍िप्‍शन के बेचने का आरोप है. साथ ही दवा की ड‍िलीवरी के साथ इसका ब‍िल भी नहीं द‍िया गया.

FIR Against amazon.in : ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन (amazon.in) के ख‍िलाफ फूड एंड ड्रग्‍स एडम‍िन‍िस्‍ट्रेशन (FDA) महाराष्‍ट्र ने एफआईआर दर्ज की है. फूड एंड ड्रग्‍स एडम‍िन‍िस्‍ट्रेशन ने पाया क‍ि कंपनी की तरफ से अबॉर्शन ड्रग (Abortion Drug) को ऑनलाइन बेचा जा रहा था. इसके ब‍िक्री के ल‍िए वेबसाइट क‍िसी प्रकार का प्र‍िसक्र‍िप्‍शन भी नहीं मांग रही थी.

ब‍िना ब‍िल के ड‍िलीवर हुई दवा

एफडीए ने अपनी जांच में पाया क‍ि A-Kare ब्रांड की अबॉर्शन से जुड़ी दवा का ऑर्डर अमेजन ने स्‍वीकार कर ल‍िया. इसके ल‍िए ऑर्डर करने वाले से क‍िसी प्रकार का प्र‍िसक्र‍िप्‍शन भी नहीं मांगा गया. कुछ समय बाद द‍िए गए एड्रेस पर ‘A-Kare’ ब्रांड की अबॉर्शन से जुड़ी दवा ड‍िलीवर भी हो गई. हालांक‍ि इसके साथ क‍िसी प्रकार का ब‍िल नहीं द‍िया गया.

अन्‍य शख्‍स के नाम पर रज‍िस्‍टर्ड है सेलर आईडी

ड‍िलीवरी में दर्शाया गया क‍ि संबंध‍ित दवा ओड‍िशा से ड‍िलीवर की गई थी. लेक‍िन जांच में पाया गया क‍ि दवा ओड‍िशा में क‍िसी व‍िक्रेता के यहां से ड‍िलीवर नहीं हुई बल्‍क‍ि सेलर आईडी एक अन्‍य शख्‍स के नाम से रज‍िस्‍टर्ड थी. आपको बता दें इससे पहले भी अमेजन पर त‍िरंगे का अपमान करने का आरोप लगा है. उस समय भी कंपनी के ख‍िलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी.

Related Articles

Back to top button