ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
छत्तीसगढ़

गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ः महिला ने अपने बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने टोल फ्री नंबर 14545 पर किया काॅल, 2 घंटे में ही बन गया सर्टिफिकेट

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मजदूर दिवस के मौके पर मितान योजना का शुभारंभ किया. इसका लाभ अब लोगों को मिलने लगा है. सोमवार को महामाया विहार बिलासपुर निवासी अनुराधा उपाध्याय ने टोल फ्री नंबर 14545 पर अपने अद्विक का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने कॉल किया. फिर कुछ ही देर में मितान घर पहुंचा और और 2 घंटे में ही जन्म प्रमाणपत्र घर पहुंचाया.

मितान योजना के शुभारंभ अवसर पर सीएम बघेल ने कहा था कि इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों विशेषतः बुजुर्गों, दिव्यांगों और निरक्षरों को आसानी से कई प्रकार की सेवाएं घर बैठे ही मिल सकेंगी. अभी वर्तमान में 14 नगर निगमों में 13 प्रकार की सेवा उपलब्ध होंगी. शीघ्र ही पूरे प्रदेश में इस योजना का विस्तार किया जाएगा. अन्य सेवाएं भी इस योजना के माध्यम से प्राप्त की जा सकेंगी. इस योजना के शुरू होने से सरकारी प्रक्रिया और आसान होगी.

जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिल रहीं

इस योजना के अंतर्गत जन्म प्रमाणपत्र, विवाह, निवास, आय, मृत्यु प्रमाण पत्र सहित 100 से अधिक सेवाएं घर पहुंच सेवा के रूप में मिलेंगी. इसके लिए मितान टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करना होगा. इस योजना के शुरु होने से अब सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी. मितान योजना की सारी प्रक्रिया डिजिटल होगी.

Related Articles

Back to top button