ब्रेकिंग
Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...
मध्यप्रदेश

सीहोर पिकनिक मनाने पहुंचे दो बच्‍चों की पानी में डूबने से मौत

सीहोर ।   ईद के जश्न में डूबे बोहरा समाज के परिजनों को बिना बताए चार बच्चे नर्मदापुरम से शाहगंज के पास दिगंबर फाल पिकनिक मनाने पहुंचे थे, जहां सोमवार की शाम करीब चार बजे नहाते समय गहराई में जाने से दो चचेरे भाई की डूबने से मौत हो गई, वहीं अपने उनके साथ परिवार के ही दो बच्चे सुरक्षित है। पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनो युवकों के शव को बाहर निकाला। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो ईद की खुशियां मातम में बदल गई। सोमवार को शाम चार बजे नर्मदापुर से शाहगंज स्थित दिगम्बर फाल में पिकनिक मनाने आए चार युवकों में से दो की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डूबने वाले दोनों युवकों की उम्र 15-16 वर्ष की है। समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों के शव बुदनी लाए जा चुके थे। शाहगंज थाना प्रभारी नरेंद्र कुलस्ते से प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम निवासी चार युवक सोमवार को पिकनिक मनाने के उद्देश्य से दिगम्बर फाल पहुंचे थे। यहां पर वे कुंड में नहाने के लिए उतरे, लेकिन दो युवक कुंड में डूब गए। जबकि दो अन्य युवक सुरक्षित हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल पहुंचकर स्थिति संभाली। डूबने वाले युवक अजीज अली पिता सैय्यव अली उम्र 16 वर्ष व अकबर अली पिता सब्बीर अली उम्र 14 वर्ष है। ये लोग तारा अहाता होशंगाबाद के निवासी थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वहां पर गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों के शव कुंड में से बाहर निकाले।

प्राकृतिक झरना है, जहां पर आते हैं लोग पिकनिक मनाने

शाहगंज के पास में दिगम्बर फाल स्थित प्राकृतिक झरना है। इस झरने से पानी गिरता है और लोग इसमें नहाते हैं। यहां पर बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। झरना उपर से गिरता है और नीचे एक कुंड है। इस कुंड में पत्थर भी बहुत है। कुंड में पानी भी गहरा है, जो गर्मी के समय भी भरा रहता है।

नहीं हैं सुरक्षा के इंतजाम

शाहगंज के पास दिगंबर फाल में बारिश के समय झरने का सौदर्य देखने व नहाने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं, लेकिन गर्मी के दिनों में यहां कम ही लोग जाते हैं। क्योंकि यहां जो कुंड है उसमें अधिक गहराई है। इसके बावजूद यहां प्रशासन ने किसी तरह के सुरक्षा इंतजाम नहीं किए है, जिससे चलते हादसे होते हैं।

बिना बताए घर से हुए गायब

बताया जा रहा है कि बोहरा समाज के चारों बच्चे थे, जिनके घर ईद की खुशियां मनाई जा रही थी। इस बीच चारो नाबालिग घर पर बिना बताए नर्मदापुरम से करीब 30 किमी जंगल क्षेत्र में पिकनिक मनाने पहुंच गए। घर वाले कहीं घूमने गए होंगे यह सोचकर खुशियों में मशगूल थे, लेकिन जब उन्हें घटना की सूचना मिली तो परिवार में मातम छा गया।

Related Articles

Back to top button