ब्रेकिंग
IND vs WI Squad Update: वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा बाहर, नमन धीर और अंशुल कंबोज की टीम इंडिया... Nushrratt Bharuccha Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में भर... Moradabad Dilari Police Station: बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म, खंडहर में फेंककर भागे आरोपी, पीड़िता ... डोनाल्ड ट्रंप को इस साल भी नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की संभावना नहीं: ईरान युद्ध बना बड़ा रोड़ा Kumaun University Haldwani News: त्रिकोणीय मुकाबले में एबीवीपी को पछाड़ा, भारी मतों से दर्ज की जीत No UPI Day 2 October: 2 अक्टूबर को बाजार जाने से पहले रख लें कैश, MDR चार्ज के विरोध में नहीं चलेगा ... Japanese Monks Maha Mandaleshwar: केन्ता इशियामा बने श्री महादेव गिरी और दाईसाकू बने श्रीकृष्णा गिरी... व्हाट्सएप ने टीन अकाउंट्स के लिए पेश किए नए पैरेंटल कंट्रोल्स: बच्चों की डिजिटल सुरक्षा होगी और मजबू... ISBT Dehradun Accident: बंद कमरे में जनरेटर चलाकर सोए थे कर्मचारी, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से गई जान पारण और उद्यापन में क्या है अंतर? व्रत के विधान को सही तरह से समझना है जरूरी
देश

इंडियन नेवी में एसएससी ऑफिसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, करें चेक

नई दिल्ली। Indian Navy Recruitment 2022: इंडियन नेवी (Indian Navy) ने एसएससी ऑफिसर पद (SSC Officer posts) पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इंडियन नेवी ने इन पदों पर आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत इंडियन नेवी कुल 555 पदों पर नियुक्तियां करेगा। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 12 मार्च, 2022 है। अभ्यर्थी ध्यान दें कि अंतिम तारीख बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। वहीं इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में होने वाली प्रक्रिया पर निभर्र करेगा। इनमें आवेदनों की जांच,एसएसबी साक्षात्कार मेडिकल टेस्ट और अंतिम मेरिट सूची शामिल है। इसके तहत सबसे पहले आवेदनों की जांच की जाएगी। ऐसे में जिस उम्मीदवारों के ओवदन फॉर्म में अगर कोई गड़बड़ी पकड़ में आती है तो फिर एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

एसएससी ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद अब, अपने खाते में लॉगिन करेंआवेदन पत्र भरें। अब सभी आवश्यक दस्तावेज और एक हालिया पासपोर्ट आकार की तस्वीर अपलोड करें (जिसे मूल जेपीजी प्रारूप में स्कैन किया जाना चाहिए)। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

उम्मीदवार, इन पदों पर आवेदन करने के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन की जांच करने के लिए

भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत शैक्षिक योग्यता की जांच कर सकते हैं। वहीं उम्मीदवार भर्ती नोटिफिकेशन  में आयुसीमा सहित अन्य जानकारी भी देख सकते हैं। इसके अलावा, भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button