ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

 दिल्ली में तीनों नगर निगमों के लिए चुनावों की तारीखों को टाला गया, आप खफा 

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव आयोग बुधवार शाम को एमसीडी के चुनावों का ऐलान करने वाला था। लेकिन दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयुक्त एस के श्रीवास्तव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे शाम 4।30 बजे केंद्र सरकार से कुछ संदेश मिला है, इसलिए मैं अभी तारीखों की घोषणा करने में समर्थ नहीं हूं।”
उन्होंने कहा, ‘‘हम तारीखों की घोषणा करने वाले थे, लेकिन अब उन्हें घोषित करने में 5-7 दिन और लगेंगे। सरकार शायद ‘एमसीडी का पुनर्गठन’ करना चाहती है। हो सकता है कि वे तीनों निगमों को फिर से मिला दें, इसलिए हमें इस पर विचार करना होगा और फिर एमसीडी चुनाव की तारीखों की घोषणा करनी होगी। हम उनकी सलाह पर गौर करेंगे।”
चुनावी तारीखों की घोषणा नहीं होने पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा कि आज लोकतंत्र की हत्या का दिन है। केंद्र की भाजपा से चुनाव आयोग से डर गया है। ऐसे संविधान कैसे बचेगा? केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग पर दवाब डाला और चुनाव आयोग ने चुनाव का ऐलान रोक दिया। दिल्ली में भाजपा ने 15 साल से भ्रष्टाचार किया है। आज AAP की 272 में से 250 सीट आ रही हैं। दिल्ली के दिल में आया कि MCD में केजरीवाल तो भाजपा घबरा गयी और तारीख टलवा दी।
उन्होंने कहा कि भाजपा में चुनाव का सामना करने की हिम्मत नहीं है। भाजपा के कुकर्म जनता जानती है लेकिन चुनाव आयोग क्यों झुक गया? चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार और भाजपा कें समाने घुटने टेक दिए हैं। मोदी जी कल को हारने के डर से देश कें चुनाव टाल देंगे? भाजपा अगर हार रही है तो अच्छे काम करें चुनाव से डर कर न भागे। भाजपा से कहना चाहता हूं कि डर के क्यों भाग रहे हो, चुनाव कराओ लोगों के लिए अच्छा काम करो। दिल्ली सरकार को केंद्र सरकार से निगम के एकीकरण को लेकर कोई प्रस्ताव या जानकारी नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button