ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

सोने का भाव फिर उछला, चांदी में भी भारी बढ़ोतरी, जानिए नया रेट

सोना और चांदी लगातार महंगा हो रहा है। आज सुबह के कारोबार में सोना बढ़कर 54283 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में सुबह के कारोबार में 71878 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सोना और चांदी की कीमतें बुधवार 9 मार्च की सुबह भी बढ़ गईं। IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, 9 मार्च को सुबह के कारोबार में सोना (Gold Price Today) 735 रुपये बढ़कर 54283 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत में सुबह के कारोबार में (Silver Price Today) 988 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 71878

रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोना मंगलवार को 406 रुपये की तेजी के साथ 53,812 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में 53,406 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी 985 रुपये की तेजी के साथ 71,297 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 70,312 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजारों में सुधार से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे बढ़कर 76.78 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.90 पर खुला, फिर इसने गति पकड़ी और 76.78 के स्तर को छू गया।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की तेजी के साथ 76.90 (अनंतिम) पर बंद हुआ। रुपया अपने पिछले बंद की तुलना में 3 पैसे की वृद्धि दर्ज करते हुए 76.90 पर बंद हुआ। सोमवार को, रुपया लगातार चौथे सत्र के लिए गिर गया और 76 पैसे की गिरावट के साथ 76.93 पर बंद हुआ।

Related Articles

Back to top button