ब्रेकिंग
MP News: ड्रोन सर्वे से तैयार होगा मध्य प्रदेश के 35 शहरों का नया मास्टर प्लान, जाम और जलजमाव से मिल... MP News: पीएम मोदी की अपील का असर, मध्य प्रदेश में साइकिल चलाकर हाई कोर्ट पहुंचे जज डीडी बंसल Bhopal News: भोपाल में 'लव जिहाद' के आरोप में युवक की पिटाई, सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज, पुलिस को 72 ... Weather Update Today: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें दिल्ली सहित 15 राज्यों ... Aligarh News: AMU में मरीजों को प्राइवेट अस्पताल भेजने वाले 'फर्जी डॉक्टर' का भंडाफोड़, अधिकारी भी ह... Psycho Killer Gurpreet: 7 और बेकसूरों की हत्या की थी साजिश? गुरप्रीत सिंह को लेकर पड़ोसियों ने खोले ... IPL 2026 News: SRH की हार के बाद पैट कमिंस पर BCCI की बड़ी कार्रवाई, ये सजा पाने वाले इकलौते कप्तान ... No Entry 2 Cast: वरुण धवन की 'नो एंट्री 2' में हुई शाहिद कपूर की एंट्री? जानें मेकर्स का धांसू प्लान Russia Sarmat Missile Test: रूस ने किया महाविनाशक 'सरमत' मिसाइल का परीक्षण, पुतिन बोले- 35000 किमी त... Gold-Silver Rate Today: इंपोर्ट ड्यूटी ने बढ़ाए सोने-चांदी के दाम, गोल्ड में 11 हजार की तेजी, चांदी ...
खेल

आंद्रे रूबलेव दूसरी बार मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे

पांचवीं वरीय रूस के आंद्रे रूबलेव दूसरी बार मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने बारिश से बाधित सेमीफाइनल मुकाबले में आठवीं वरीयता के अमेरिकी टेलर फिट्ज को 5-7, 6-1, 6-3 से हराया। दो साल पहले फाइनल में हारने वाले अपने 13वें खिताब के लिए उतरेंगे। उनकी खिताबी टक्कर छठवीं वरीयता के डेन होल्गर रुने से होगी।रुने ने अन्य मैच में इटली के जैनिक सिनर को 1-6, 7-5, 7-5 से हराया। लगातार तीसरी बार मास्टर्स सेमीफाइनल में खेल रहे इक्कीस साल के सिनर ने दो बार सर्विस ब्रेक कर पहला सेट जीत लिया था।

दूसरे सेट में जब रुने 3-0 से बढ़त पर थे तो बारिश ने बाधा डाली। सिनर ने बाद में टक्कर दी लेकिन रुने ने यह सेट जीतकर मैच को निर्णायक सेट की ओर मोड़ दिया।तीसरे सेट में कड़ी टक्कर हुई लेकिन सिनर का शॉट नेट में उलझते के साथ रुने ने जीत का जश्न शुरू कर दिया। रूबलेव से उनकी कॅरिअर में तीसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले दोनों 1-1 मुकाबला जीतने में सफल रहे। रुने अपने कॅरिअर का चौथा खिताब जीतने उतरेंगे। उन्होंने पिछले साल पेरिस मास्टर्स भी जीता था।

 

Related Articles

Back to top button