ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
व्यापार

अटल पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन खोलें खाता, आधार के जरिए होगा रजिस्ट्रेशन

APY Account: देश में अटल पेंशन खाताधारकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने ऑनलाइन खाता (Online Account Opening of APY) खोलने की सुविधा भी शुरू कर दी है

APY Online Account Opening: हर व्यक्ति की यह चाह रहती है कि रिटायरमेंट (Retirement Plan) के बाद उसकी जिंदगी आराम से बीते. लोगों को सोशल सोक्योरिटी देने के मकसद से सरकार ने अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) की शुरुआत की है. इस योजना में निवेश करने पर 60 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी. पेंशन का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको कम से कम 20 साल तक निवेश करना जरूरी है.

गौरतलब है कि पेंशन फंड रेगुलेटरी डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने आकड़ा जारी करते हुए बताया है कि मार्च 2022 तक इस स्कीम से करीब 4.01 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं. इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. इस पेंशन में निवेश के आधार पर आपको 1 से 5 हजार रुपये तक की पेंशन की सुविधा मिलती है. यह रकम निवेश की उम्र और राशि के हिसाब से तय की जाती है.

ऑनलाइन खाता खोलने की सुविधा-देश में अटल पेंशन खाताधारकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने ऑनलाइन खाता (Online Account Opening of APY) खोलने की सुविधा भी शुरू कर दी है. आप घर बैठ कर केवल आधार की मदद से ऑनलाइन खाता खोल सकते हैं. PFRDA ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया है कि ई-एपीवाई (e-APY) के आवेदन के लिए ग्राहकों को किसी तरह का एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा. तो चलिए हम आपको आधार की मदद से अटल पेंशन योजना ऑनलाइन अकाउंट खोलने के प्रोसेस के बारे में बताते हैं-

e-APY रजिस्ट्रेशन करने का प्रोसेस-

अटल पेंशन योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसके आधिकारिक पोर्टल https://enps.nsdl.com/eNPS/ApySubRegration.html  पर क्लिक करें.इसके बाद आप बैंक डिटेल्स, ईमेल आईडी, आधार नंबर और आधार लिंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें.Captcha Code डालकर Continue पर शेयर करें.आपका APY खाता खुल जाएगा.खाता खोलते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आपके आधार नंबर से बैंक का एक सेविंग खाता लिंक होना जरूरी है.इसके बिना आपका अटल पेंशन योजना खाता नहीं खुल सकता है.

Related Articles

Back to top button