ब्रेकिंग
धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब... पन्ना में बोरवेल बना काल: 8 दिन में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पिता-छोटे भाई के बाद बड़े बेटे...
व्यापार

ब्याज दरें बढ़ने के डर से RBI गवर्नर के बयान से पहले बांड मार्केट समेत शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

RBI: ट्रेडर्स को ब्याज दरें महंगा होने का डर सता रहा है. जिसके चलते ना केवल शेयर बाजार बल्कि बांड मार्केट में भी गिरावट बिकवाली देखी जा रही है.

RBI Governor Live: आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास के 2 बजे दिए जाने वाले बयान से पहले बांड मार्केट में जबरदस्त बिकवाली देखी जा रही है. 10 वर्ष के बेंचमार्क गर्वमेंट बांड Yield 9 बेसिस प्लवाइंट बढ़कर 7.22 फीसदी पर जा पहुंचा है. दरअसल ट्रेडर्स को ब्याज दरें महंगा होने का डर सता रहा है. जिसके चलते ना केवल शेयर बाजार बल्कि बांड मार्केट में भी गिरावट बिकवाली देखी जा रही है.

बाजार में ये कयास लगाया जा रहा है हाल ही में आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक हुई है. हालांकि ये बात की पुष्टि नहीं हो सकी है. इसी संदर्भ में माना जा रहा है कि दोपहर दो बजे आरबीआई गर्वनर ब्याज दरें महंगा करने का ऐलान कर सकते हैं. रेपो रेट को 4 फीसदी से बढ़ाया जा सकता है. जब से मार्च 2022 में खुदरा महंगाई दर का आंकड़ा 6.95 फीसदी आया है तब आरबीआई की चिंता बढ़ गई है. आरबीआई मॉनिटरी पॉलिसी से जुड़े कदमों के जरिए महंगाई पर काबू पाने की कोशिश करेगा.

आरबीआई गर्वनर के बयान से पहले शेयर बाजार में भी बिकवाली देखी जा रही है. सेंसेक्स 532 की गिरावट के साथ 56,438 तो निफ्टी 157 अंकों की गिरावट के साथ 16,910 अंकों पर कारोबार कर रहा है.  निफ्टी फिर से 17,000 अंकों के नीचे जा लुढ़का है तो सेंसेक्स 57,000 अंकों के नीचे.

Related Articles

Back to top button