ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
छत्तीसगढ़

कुसमी नगर पंचायत CMO की छुट्टी : उधर सीएम ने सस्पेंड किया, इधर निलंबन का आदेश जारी

बलरामपुर. सामरी विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिकायत मिलने के पर कुसमी नगर पंचायत सीएमओ को सस्पेंड कर दिया है. सीएम के निर्देश देते ही अब निलंबन का आदेश भी जारी हो गया है. इसकी जानकारी खुद सीएम ने सोशल मीडिया के जरिए दी है.

सीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि –

‘भेंट मुलाकात के दौरान शशिकला जी ने गरीबी रेखा से नाम कटने की शिकायत की।

कुसमी नगर पंचायत के CMO को सस्पेंड कर दिया है।

लगातार निर्देशित करने और हिदायत के बावजूद भी अगर जनता को परेशान होना पड़ेगा, तो कार्यवाई निश्चित है, इतना समझ लें।’

Suspend…भेंट मुलाकात के दौरान शशिकला जी ने गरीबी रेखा से नाम कटने की शिकायत की।कुसमी नगर पंचायत के CMO को सस्पेंड कर दिया है।लगातार निर्देशित करने और हिदायत के बावजूद भी अगर जनता को परेशान होना पड़ेगा, तो कार्यवाई निश्चित है, इतना समझ लें।#BhupeshTuharDwar pic.twitter.com/y7jS7GTyho— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 4, 2022
इस दौरान लोगों को मुख्यमंत्री का भेंट- मुलाकात कार्यक्रम रास आ रहा है. पेड़ की छांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुनने और अपनी बात कहने को जनसमूह उमड़ पड़ा है.

अधिकारियों पर गिरने लगी गाज

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेशव्यापी दौरा शुरू हो गया है. इसी के अंतर्गत सीएम सामरी विधानसभा के कुसमी नगर पंचायत पहुंचे हैं. सीएम के दौरे की शुरुआत के साथ ही अधिकारिओं पर गाज गिरना भी शुरू हो गई है. सीएम ने कुसमी नगर पंचायत के CMO को सस्पेंड करने का निर्देश दे दिया है. शशिकला नाम की महिला ने गरीबी रेखा से नाम कटने की मुख्यमंत्री बघेल से की शिकायत की थी. महिला राशन कार्ड के लिए भटक रही थी. जिसके बाद सीएम ने कार्रवाई की है.

सभी 90 विधानसभाओं में जाएंगे सीएम

दरअसल शासन-प्रशासन की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे. इस दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात कर योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक लेंगे. हर दिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में पहुंचने का कार्यक्रम है. दौरे में स्थानीय विधायक और प्रभारी मंत्री भी मौजूद रहेंगे.

Related Articles

Back to top button