ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
देश

पानीपत में आंधी और ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश, छज्जा गिरने से बच्चे की मौत

Weather Update: बारिश होने से पहले आसमान में काले बादल छा गए और तेज आंधी भी चली. इससे कुटानी रोड पर रवि रावल हैनलूम फैक्ट्री का छज्जा गिरने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. बच्चा अपने चाचा के साथ फैक्ट्री में गया था.

पानीपत. हरियाणा के पानीपत में मौसम ने करवट बदली और ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली, क्योंकि तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. जानकारी के मुताबिक, बारिश होने से पहले आसमान में काले बादल छा गए और तेज आंधी भी चली. इससे कुटानी रोड पर रवि रावल हैनलूम फैक्ट्री का छज्जा गिरने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. बच्चा अपने चाचा के साथ फैक्ट्री में गया था.

जानकारी के मुताबिक, बच्चे के शव को सिविल हस्पताल लाया गया है, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं. वहीं, यमुनानगर में भी मौसम ने करवट ली और चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोगों को  राहत मिली.आंधी- तूफान के बाद जमकर मेघ बरसे.

 2 से 3 दिन में गर्मी से राहत मिल सकती हैबता दें कि सोमवार को खबर सामने आई थी कि हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा के लोगों को 2 से 3 दिन गर्मी से राहत मिल सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं में बदलाव पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने तथा राजस्थान के ऊपर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से मौसम में बदलाव आने की संभावना है. जिससे सोमवार व मंगलवार को उत्तरी हरियाणा में बादलवाई तथा हवाओं के साथ कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. इससे तापमान में हल्की गिरावत दर्ज की जाएगी.

तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई हैवहीं, 5 मई से राज्य में फिर से मौसम गर्म व खुश्क संभावित है. ऐसे में फिर से लू चलने की संभावना बन सकती है. इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. अभी तक राज्य में मध्य मार्च के बाद से लगातार दिन के तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जो अप्रैल महीने में भी जारी रही.

Related Articles

Back to top button