ब्रेकिंग
जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक... रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए 'टीन फीचर्स' और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप... आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है 'बादलों का घर' मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने महाराजा छत्रसाल की जयंती पर किया नमन

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराजा छत्रसाल की जयंती पर उन्हें नमन किया और निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। महाराजा छत्रसाल का जन्म 1649 में हुआ। वे मध्य युग के महान प्रतापी योद्धा थे, जिन्होंने मुगल शासक औरंगज़ेब को युद्ध में पराजित कर बुन्देलखण्ड में अपना राज्य स्थापित कर ‘महाराजा’ की पदवी प्राप्त की।

महाराजा छत्रसाल बुन्देला का जीवन बुन्देलखण्ड की स्वतंत्रता स्थापित करने के लिए जूझते हुए निकला। उन्होंने अपने जीवन के अन्तिम समय तक आक्रमणों का सामना किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बुंदेलखंड केसरी, महान योद्धा, महाराजा छत्रसाल की जयंती पर उनके संबंध में कही जाने वाली प्रभावशाली पंक्तियाँ- “इत यमुना, उत नर्मदा, इत चम्बल, उत टोंस। छत्रसाल सों लरन की, रही न काहू को हौंस॥” को उद्धृत करते हुए ट्वीट भी किया है।

Related Articles

Back to top button