ब्रेकिंग
Maihar Wild Elephant Alert: बांधवगढ़ का रेडियो कॉलर हाथी पहुंचा मैहर, गोरसरी पहाड़ी पर ट्रेस हुई लोक... सिंधिया राजघराने के 41 हजार करोड़ के संपत्ति विवाद में नया मोड़: प्रतिमा देवी की आपत्ति कोर्ट में स्... सड़कों पर भौकाल नहीं, जिम्मेदारी: दमन कलेक्टर ने थार-फॉर्च्यूनर मालिकों को दिलाई सेफ ड्राइविंग की शप... BRICS Summit 2026: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, पीएम मोदी के साथ द... दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जमीन के अवैध इस्तेमाल पर दिया जोर 'बिग बॉस 20' के घर में जंग की शुरुआत: यंग डीएसए बने पहले 'बॉस', कैप्टेंसी टास्क में उतरे चेहरों से न... भारतीय सिख ड्राइवरों पर US एजेंसी का विवादित AI पोस्टर: भारी विरोध के बाद DHS ने हटाया Indian Economy GDP Growth: वैश्विक मंदी के बीच भारत का जलवा, 7.8% रही GDP ग्रोथ; IMF ने जमकर की तारी... How Foldable Phones Work: कांच होने के बाद भी कैसे मुड़ जाती है स्क्रीन? जानिए फोल्डेबल फोन के पीछे ... Bhadrapada Amavasya Daan 2026: भाद्रपद अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति...
मध्यप्रदेश

पीतांबरा रथ यात्रा और गौरव दिवस में शामिल हाेने के लिए सीएम शिवराज सिंह दतिया पहुंचे

दतिया ।  मां पीतांबरा पीठ में पूज्यपाद स्वामीजी महाराज की रथयात्रा शाम 5 बजे शुरू हाे गई है। रथयात्रा मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मां पीतांबरा की रथयात्रा की आगवानी करेगी। रथ यात्रा में शामिल हाेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान भी दतिया पहुंच चुके हैं। दतिया में गृह मंत्री सहित तमाम वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। उधर रथयात्रा के आगे-आगे भक्त मस्ती में झूमते नाचते चल रहे हैं। बैंड बाजाें के साथ निकली रथयात्रा का जगह-जगह भक्त पुष्प वर्षा कर स्वागत कर रहे हैं। गाैरतलब है कि मां पीतांबरा पीठ जयंती और दतिया गाैरव दिवस की तैयारियाें का जिम्मा गृह मंत्री डा नराेत्तम मिश्रा ने संभाला हैं। सुबह से रथयात्रा की तैयारियाें में जुटे गृह मंत्री ने दाेपहर का भाेजन भी भक्ताें के साथ ही टेबल कुर्सी पर बैठकर किया। इस दाैरान उन्हाेंने रथ का भी अवलाेकन किया और प्रणाम किया। दतिया में हर तरफ मां पीतांबरा पीठ जयंती और गाैरव दिवस का उत्साह नजर आ रहा है। रथ काे शानदार तरीके से सजाया गया है। गृह मंत्री डा मिश्रा आज सुबह रथ काे देखने के लिए पहुंचे और विधिवत प्रणाम भी किया। आयाेजन में शामिल हाेने के लिए राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहले ही दतिया पहुंच गई हैं। बैंड बाजाें के साथ निकली रथयात्राः रथ यात्रा शुरू हाेने से पहले ही बैंड बाजाें के साथ ही भारी भक्ताें की भीड़ मंदिर के बाहर जमा हाे चुकी थी।

Related Articles

Back to top button