ब्रेकिंग
MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन; कांग्रेस का आरोप- भाजपा दे रही विधायकों को ... GRP Training Update: जीआरपी को अब मिलेगी आधुनिक पुलिसिंग की ट्रेनिंग; संगठित अपराध और आतंकवाद से निप... IRCTC Bharat Gaurav Train: 11 दिन में करें 5 ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश के दर्शन; जानें किराया और बु... Indore BRICS Summit 2026: इंदौर में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बड़ी बैठक; खेती और किसानों के भविष्य का... MP Monsoon Update: मानसून आने से पहले ही मध्य प्रदेश में जून का कोटा पूरा; जानें कब होगी आधिकारिक एं... INDIA Alliance Meeting: दिल्ली में विपक्ष की महाबैठक; बीजेपी को घेरने की रणनीति पर मंथन, कई बड़े दल र... TMC Crisis in Bengal: ममता बनर्जी को बड़ा झटका; राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, 10 स... Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ...
खेल

अब RCB के घर में नहीं होंगे IPL के मैच! बेंगलुरु भगदड़ मामले में आया बड़ा फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई मैच नहीं खेले जाएंगे. बेंगलुरु भगदड़ मामले में जांच आयोग ने इस स्टेडियम में बड़े आयोजनों पर रोक लगा दी है. इससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बड़ा झटका लगा है. हालांकि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसके साथ ही बेंगलुरु भगदड़ मामले में कर्नाटक सरकार ने अब RCB के खिलाफ मुकदमा चलाने की भी इजाजत दे दी है. सरकार का ये फैसला जांच आयोग की रिपोर्ट में आया है, जिसमें RCB और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) को घटना के लिए दोषी बताया गया था. RCB के साथ ही KSCA पर भी केस चलाने को मंजूरी मिल गई है.

क्या चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच?

रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम बड़े आयोजनों के लिए असुरक्षित है. इसलिए वहां पर किसी भी बड़े आयोजन पर रोक लगा दी है. ऐसे में अगले साल होने वाले IPL मैचों के यहां होने संभावना कम ही लग रही है. हालांकि इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इससे RCB को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि वो अपने घर में एक भी मैच नहीं खेल पाएगा.

जस्टिस डीकुन्हा की रिपोर्ट पिछले हफ्ते ही कर्नाटक कैबिनेट के सामने पेश की गई थी, जिसे गुरुवार 24 जुलाई को मंजूर कर लिया गया. इस रिपोर्ट में ही RCB और KSCA के अलावा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड को भी दोषी बताया गया था.

Related Articles

Back to top button