ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
व्यापार

आज पॉजिटिव मूड में दिख रहा बाजार, सेंसेक्‍स फिर 57 हजार के पार जाएगा, ये फैक्‍टर डालेंगे ज्‍यादा अस

भारतीय शेयर बाजार आज पिछली गिरावट को भूलकर आगे बढ़ने के लिए तैयार दिख रहा है. ग्‍लोबल मार्केट के पॉजिटिव संकेतों की वजह से आज घरेलू निवेशक भी खरीदारी के लिए आगे आ सकते हैं. एक्‍सपर्ट का मानना है कि बाजार का मूड सही रहा तो सेंसेक्‍स आज शुरुआत में ही 57 हजार के स्‍तर को पार कर जाएगा.

नई दिल्‍ली. भारतीय शेयर बाजार पिछले दिनों की गिरावट को भूलकर आज आगे बढ़ने के लिए तैयार है. ग्‍लोबल मार्केट के पॉजिटिव संकेतों की वजह से आज निवेशक खरीदारी पर दांव लगा सकते हैं.

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्‍स 85 अंकों की गिरावट के साथ 56,976 पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 33 अंक गिरकर 17,069 पर आ गया था. एक्‍सपर्ट का अनुमान है कि आज बाजार में बढ़त बनी तो सेंसेक्‍स फिर से 57 हजार के पार जाएगा. ग्‍लोबल मार्केट में भी आज तेजी का रुख दिख रहा है, जिसका असर घरेलू निवेशकों के सेंटिमेंट पर पड़ेगा और वे शुरुआत से ही खरीदारी कर सकते हैं. आज के कारोबार में प्रमुख रूप से ये फैक्‍टर बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.

अमेरिका और यूरोपीय बाजारों का हाल

अमेरिका में फेड रिजर्व अपनी ब्‍याज दरों में 22 साल की सबसे बड़ी बढ़ोतरी करने वाला है. इससे पहले निवेशक सतर्क दिखाई दे रहे हैं, लेकिन ब्‍याज बढ़ने से महंगाई काबू में आने की उम्‍मीदों से बाजार को पॉजिटिव साइन मिला है. यही कारण है कि अमेरिका के प्रमुख स्‍टॉक एक्‍सचेंज Nasdaq पिछले कारोबारी सत्र में 0.22 फीसदी का उछाल दिखा था.

यूरोपीय बाजारों में भी तेजी का माहौल रहा और सभी प्रमुख एक्‍सचेंज बढ़त पर बंद हुए थे. जर्मनी के स्‍टॉक एक्‍सचेंज पर 0.72 फीसदी और फ्रांस के शेयर बाजार में 0.79 फीसदी का उछाल दिखा है. इसके अलावा लंदन स्‍टॉक एक्‍सचेंज भी 0.22 फीसदी की तेजी पर बंद हुआ था.

एशियाई बाजारों का मिलाजुला रुख

एशिया के ज्‍यादातर बाजारों में आज सुबह के कारोबार में मिलाजुला रुख दिखा. सिंगापुर स्‍टॉक एक्‍सचेंज 0.63 फीसदी उछाल पर ट्रेडिंग कर रहा था, जबकि ताइवान 0.52 फीसदी और कॉस्‍पी 0.05 फीसदी की तेजी पर कारोबार कर रहे थे. हालांकि, हांगकांग के शेयर बाजार में आज सुबह के कारोबार में ही 0.59 फीसदी की गिरावट दिखी है.

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी संस्‍थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय शेयर बाजार से निकासी का सिलसिला बनाए रखा है. पिछले कारोबारी सत्र में भी FII ने 1,853.46 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है. हालांकि, घरेलू निवेशकों ने अपनी खरीदारी से इस नुकसान की भरपाई कर दी. घरेलू निवेशकों ने 2 मई को 1,951.10 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की थी. इसी कारण बाजार बड़ी गिरावट से बच गया.

Related Articles

Back to top button