ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मध्यप्रदेश

जबलपुर स्टेशन पर समस्तीपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन में आग, जनरेटर बोगी में लपटें निकली

जबलपुर   मध्य प्रदेश के जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मंगलवार की रात को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जा रही ट्रेन के जनरेटर बोगी में अचानक आग लग गई। बोगी के शीशे तोड़कर आग पर काबू पाया गया और बड़े हादसे को टाल दिया गया। बताया जाता है कि समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन के जबलपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म पहुंचने के पहले जनरेटर बोगी में आग लग गई। प्लेटफार्म पर पहुंचने तक उसमें से लपटें निकलने लगीं। आग लगने का कारण गर्मी को बताया जा रहा है जैसे ही रेलवे स्टेशन के स्टाफ को घटना की जानकारी लगी तत्काल मौके पर पहुंचकर दमकल अमले और रेलवे कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने के लिए रेलवे कर्मचारियों को शीशे भी तोड़ने पड़े। लेकिन वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया।

ट्रेन में आग लगने की सूचना पर सवारी बाहर उतरीं

ट्रेन में आग लगने की खबर लगते ही प्लेटफॉर्म पर ट्रेन रूकते ही तमाम यात्री ट्रेन से बाहर उतर आए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है समस्तीपुर से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेन के जनरेटर बोगी में जबलपुर  प्लेटफार्म पर लगने से पहले ही आग की लपटे नजर आने लगी थी जिसकी जानकारी तत्काल गार्ड को दी गई और फिर रेलवे प्लेटफार्म नंबर एक पर लगते ही ट्रेन के जनरेटर बोगी में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हो गई। इस घटना से ट्रेन करीब 3 घंटे लेट हो गई है। जिस जनरेटर बोगी में आग लगी थी उसे हटाकर दूसरी बोगी लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button