ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
मध्यप्रदेश

राष्ट्रपति मुर्मु इंदौर पहुंची, करेंगी प्रवासी भारतीय सम्मेलन का समापन

इंदौर। इंदौर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को इंदौर पहुंची। राष्ट्रपति नई दिल्ली से इंदौर एयरपोर्ट पर करीब 11.20 बजे पहुंची। राष्ट्रपति इंदौर में सात घंटे रहेंगी और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और गुयाना के राष्टपति मोहम्मद इरफान अली से मुलाकात करेंगी। सम्मेलन में राष्ट्रपति प्रवासी भारतीय अवार्ड से सम्मानित होने वाले मेहमानों काे सम्मानित भी करेंगी। सम्मेलन के समापन पर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन आभार व्यक्त करेंगे। शाम 5.15 बजे एयरपोर्ट से राष्ट्रपति मुर्मु दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू आज इंदौर में करेंगी प्रवासी भारतीय सम्मेलन का समापन

इंदौर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को करेंगी। राष्ट्रपति नई दिल्ली से सुबह 9.55 बजे विशेष विमान से रवाना होंगी और इंदौर एयरपोर्ट पर 11.20 बजे आगमन होगा। राष्ट्रपति ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और गुयाना के राष्टपति मोहम्मद इरफान अली से मुलाकात करेंगी। सम्मेलन में राष्ट्रपति प्रवासी भारतीय अवार्ड से सम्मानित होने वाले मेहमानों काे सम्मानित भी करेंगी। सम्मेलन के समापन पर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन आभार व्यक्त करेंगे। शाम 5.15 बजे एयरपोर्ट से राष्ट्रपति मुर्मु दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

इस तरह चलेंगे सत्र

सुबह 09.30 बजे – केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान का संबोधन
सुबह 11.00 बजे – केंद्रीय वित्त मंत्री एन. सीतारमण का संबोधन
सुबह 11.15 बजे – प्लानेरी सेशन पर वित्त मंत्री एन. सीतारमण का संबोधन
सुबह 11.30 बजे – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का बीसीसी में आगमन
दोपहर 01.00 बजे – राज्यपाल मंगुभाई पटेल दोपहर के भोज की मेजबानी करेंगे
दोपहर 02.30 बजे – सूरीनाम के राष्ट्रपति के साथ राष्ट्रपति मुर्मु की मीटिंग
दोपहर 02.55 बजे – गुयाना के राष्ट्रपति के साथ राष्ट्रपति मुर्मु की मीटिंग
दोपहर 03.30 बजे – प्रवासी भारतीय सम्मान समारोह की शुरुआत
दोपहर 03.35 बजे – केंद्रीय विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर का स्वागत भाषण
दोपहर 03.40 बजे – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन
दोपहर 03.50 बजे – राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी प्रवासी भारतीयों का सम्मान
शाम 04.15 बजे – सम्मानित होने वाले प्रवासियों का संबोधन
शाम 04.30 बजे – राष्ट्रपति मुर्मू के साथ सम्मानित प्रवासी भारतीयों का ग्रुप फोटो
शाम 04.35 बजे – राष्ट्रपति का संबोधन
शाम 04.55 बजे – तीन दिनी कार्यक्रम के समापन की घोषणा

इंदौर आकर अभिभूत हैं प्रोफेसर चेन्नुपाती, आज होंगे सम्मानित

इंदौर। मैं इंदौर आकर बहुत खुश हूं। पहली बार इंदौर आया हूं। यह क्लीन सिटी तो है ही, यहां के लोग भी काफी मिलनसार हैं। मैं बार-बार यहां आना चाहूंगा। यह कहना है आस्ट्रेलिया में विज्ञान और प्रौद्योगिकी शिक्षा को लेकर काम कर रहे प्रोफेसर जगदीश चेन्नुपाती का। विज्ञान के क्षेत्र में योगदान देने पर मंगलवार को उनका सम्मान होगा। चेन्नुपाती 1999 से आस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। वे मूलत: आंध्रप्रदेश के निवासी हैं।

नैनो टेक्नोलाजी से इलाज

विज्ञान में नैनो टेक्नोलाजी को लेकर काम कर रहे प्रोफेसर चेन्नुपाती बताते हैं, नैनो टेक्नोलाजी आज हर जगह है। कंप्यूटर, फोन, इलेक्ट्रानिक्स, कम्युनिकेशन के साथ-साथ मेडिकल में भी इसका उपयोग है। कोविड टेस्ट में भी इसका प्रयोग हुआ। अब हम लोग कैंसर को लेकर प्रयोग कर रहे हैं। इसमें अगले कुछ साल में टारगेटेड ड्रग डिलीवरी का उपयोग करेंगे। कैप्सूल में ड्रग को डालकर टारगेट करते हुए उसे कैंसर सेल पर ही भेजकर ट्रीट करेंगे। इससे साइड इफैक्ट भी कम हो जाएगा और कीमत भी कम हो जाएगी। साथ ही रिकवरी भी जल्दी हो जाएगी। नैनो टेक्नोलाजी से इलाज पर लैब में प्रयोग हो चुका है। मनुष्य पर उपयोग करने के संबंध में टेस्ट जारी है।

Related Articles

Back to top button