ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मध्यप्रदेश

सीधी सिंगरौली राष्ट्रीय राज मार्ग के कार्य में प्रगति लायेः-राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह

परियोजनाओ से संबंधित समस्याओ को विभागीय अधिकारी समन्यव बनाकर करे दूरः-श्री सिंह

सिंगरौली 9 जनवरी 2023/ राज्य सभा सांसद श्री अजय प्रताप सिंह के अध्यक्षता एवं कलेक्टर श्री अरूण कुमार परमार , अपर कलेक्टर डी.पी बर्मन के गरिमामय उपस्थिति में जल जीवन मिशन परियोजना, सीधी सिंगरौली मार्ग एनएच 39 ललितपुर सिंगरौली रेलवे लाईन, गोड़ वृहद सिचाई परियोजना के क्रियान्वन संबंधी समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में वृहद जल परियोजना पर चर्चा करते हुये संबंधित विभाग के जीएम द्वारा अवगत कराया गया कि गौड़ देवसर ग्राम समूह जल प्रदाय परियोजना मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा संचालित है जिसकी अनुमानित लागत करीब 360 करोड़ रूपये है इसी योजना के तहत जिले के 213 ग्रामो को लाभान्वित किया जाना है। उन्होने बताया कि इस योजना का जल स्श्रोत गोपद नदी में स्थिति सुरसरी घाट झारा नाम गाव में इंटेक बेल के खेदाई का कार्य जारी है। इसके अलावा भी टंकी निर्माण, पाईप लाईन बिछाये जाने का कार्य प्रगति रत है।

 उन्होने बताया कि बैढ़न समूह 1 अंतर्गत 295 गावो में जल प्रदाय किया जायेगा। तथा चितरंगी ब्लाक के 103 गावो में नल कनेक्शन के माध्यम से घर घर जल प्रदाय किया जायेगा। उन्होने बताया कि यह कार्य भी प्रगतिरत है। उन्होने बताया कि बैढ़न भाग 2 परियोजना के तहत 192 गाव लाभान्वित होगे। इस योजना का जल स्श्रोत सोन नदी में स्थित ठठरा नामक गवा में इंटकबेल बनाया जायेगा। उन्होने बातया कि परियोजना अंतर्गत कार्य प्रगति पर है। वही सीधी सिंगरौली एनएच 39 सड़क निर्माण के प्रगति की जानकारी संबंधित विभाग के सहायक प्रबंधक द्वारा बताया गया कि गोपद पुल एवं सजहर घाटी का कार्य प्रगति पर है सहजर घाटी में सड़क निर्माण कार्य 30 जनवरी तक पूर्ण कर लिया जायेगा। साथ ही सिंगरौली खनहना मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा।

बैठक में ललितपुर रेलवे लाईन के प्रगति के संबंध संबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कार्य प्रगति पर है। कुछ समस्या वन विभाग से संबंधित जिसे जल्द ही आपसी समन्वय से दूर कर लिया जायेगा। वही लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग के द्वारा संचालित पेयजल योजना के संबंध में समीक्षा करते हुये संबंधित विभाग के अधिकारियो द्वारा बताया गया कि पाईप लाईन के कार्य प्रगति पर है तथ बंद नल जल योजनाओ को भी प्रारंभ कराया जा रहा है। तत्पश्चात गोड़ वृहद सिचाई परियोजना के प्रगति के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारी के द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना के स्थल परिर्वतन के कारण कार्य में प्रगति में देरी हुई है। साथ ही वन प्रकरण पर्यावरण स्वीकृत हेतु प्रकरण तैयार कर स्वीकृत हेतु उच्च स्तर पर भेजे गये है। बैठक के अंत में राज्य सभा सांसद ने सभी परियोजनाओ के अधिकारियो को निर्देश दिये कि अपने अपने परियोजनाओ के कार्य में प्र्रगति लाये। उन्होने निर्देश दिया कि विभाग से संबंधित समस्याओ को आपसी समन्वन बनाकर समस्याओ को दूर करे। तथा समय समय पर समीक्षा बैठक आयोजित कर समस्याओ का निदान करे। तथा समय सीमा के अंदर परियोजनाओ कार्य पूर्ण कर आम लोगो को लाभान्वित करे। बैठक के दौरान सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य संबंधित परियोजनाओ के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button