ब्रेकिंग
Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल Kheda Murder Case: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, गूगल पर सजा सर्च कर गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौ... Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
मध्यप्रदेश

पीथमपुर के आठ उद्योगों का दौरा करेंगे गुयाना और सूरीनाम के राष्ट्रपति

पीथमपुर: इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले विदेशी देशों के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में भी दौरा करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी, गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली और पनामा के जनैना तेवानी पहुंच रहे हैं। सभी पीथमपुर की 8 बड़ी यूनिट में दौरा करेंगे। यह इस दौरान सुबह का खाना भी पीथमपुर में खाएंगे। दौरे में दोनों देशों के राष्ट्रपति और पनामा के विदेश मंत्री को यदि किसी उत्पाद में या विशेष वर्ग में रूचि होगी तो वह निर्यात करने के लिए चर्चा करेंगे। साथ ही कंपनी भी अपनी जरूरतों के लिए देशों से जरूरी सामाग्री के आयात के लिए भी चर्चा करेंगे। बुधवार को पीथमपुर के कुछ उद्योगपति भी इंदौर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां पर विदेशी प्रतिनिधियों से आयात निर्यात को लेकर भी चर्चा करेंगे। इसमें रूचि लेने वाले देशों के साथ इंट्रेस्ट आफ एक्सीलेंस भी साइन करेंगे।

इंजीनियरिंग और फार्म कंपनी का दौरा

राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी, मोहम्मद इरफान अली और पनामा के विदेश मंत्री जनैना तेवानी पहुंच रहे हैं। उनके पहुंचने से पहले ही एसपीजी प्रोटोकाल लागू हो गया। सभी की सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति प्रोटोकाल लगाया जाएगा। इस दौरान 1.30 बजे तक सेज में आवाजाही पूरी तरह के प्रतिबंधित रहेगी। सभी प्रतिनिधि इंजीनिरिंग और फार्मस्यूटिकल युनिट का दौरा करेंगे। इसी बीच एक फार्मास्यूटिकल कंपनी में राष्ट्रपति का लंच भी रहेगा। यह लंच करने के बाद वह 12.30 से 1 बजे तक फिर से इंदौर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान उनके साथ एसईजेड के कस्टम डिप्टी कमीश्नर संतोष कुमार, एसडीएम रोशनी पाटीदार, एडिशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार, सीएसपी टी. एस. बघेल और पीथमपुर थाना प्रभारी आनंद तिवारी, सेक्टर वन थाना लोकेश सिंह भदौरिया व सागौर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह भदौरिया भी मौजूद रहेंगे।

200 पुलिसकर्मियों का बल तैनात

सूरीनाम, गुयाना के राष्ट्रपति और पनामा के विदेशमंत्री की सुरक्षा के लिए तीनों थानों के बल सहित 200 पुलिसकर्मियों का बल तैनात है। जिसमें 25 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। इसके लिए पुलिस लाइन और जिले का बल भी बुलाया गया है।

उद्योगपति साइन करेंगे इंट्रेस्ट आफ एक्सीलेंस

इसके अलावा बुधवार को ग्लोबल इनवेस्टर समिट में पीथमपुर के उद्योगपति इंदौर के प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होंगे। जिसमें देशों के प्रतिनिधियों से व्यापार को लेकर भी चर्चा करेंगे। इसमें रूचि दिखाने वाले देशों के साथ इंट्रेस्ट आफ एक्सीलेंस भी साइन करेंगे। जिसमें आगे व्यापार करने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

30 उद्योगों की सूची

बुधवार को होने वाली ग्लोबल इनवेस्टर समिट में पीथमपुर के भी उद्योगपति शामिल होंगे। हमने 30 उद्योगों के नाम सरकार को उपलब्ध करा दिए हैं। यदि निवेशक को कोई जानकारी लेना हो इस बारे में जानकारी ले सकते। हमने अपनी ओर से निवेशक मेहमानों के लिए अपनी जानकारी उपलब्ध करा दी। इसमें रूचि लेने वाले देशों और निवेशकों के साथ इंट्रेस्ट आफ एक्सीलेंस साइन करेंगे। – गौतम कोठारी, अध्यक्ष, पीथमपुर औद्योगिक संगठन

Related Articles

Back to top button