ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
व्यापार

देश के सबसे बड़े आईपीओ को शानदार रिस्पॉन्स, जानें अब तक LIC IPO कितना सब्सक्राइब हुआ

LIC IPO Subscription: एलआईसी के आईपीओ के लिए निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखा जा रहा है और ये सुबह 10 बजकर 15 मिनट तक 71 फीसदी सब्सक्राइब हो गया था.

LIC IPO Subscription Update: देश का सबसे बड़ा आईपीओ कल से यानी बुधवार 4 मई से निवेशकों के सब्सक्रिप्शन के लिए खुला हुआ है. निवेशकों का इस कंपनी के आईपीओ के लिए शानदार रिस्पॉन्स देखा जा रहा है और ये कुल 71 फीसदी सब्सक्राइब हो चुका है. जानें आज आईपीओ के दूसरे दिन निवेशकों के लिए इस आईपीओ में कैसा प्रदर्शन देखा जा रहा है.

सुबह 10:15 बजे तक एलआईसी का सब्सक्रिप्शन आंकड़ा जानें

आज सुबह 10 बजकर 15 मिनट तक एलआईसी के आईपीओ के सब्सक्रिप्शन पर नजर डालें तो क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी क्यूआईबी ने 33 फीसदी सब्सक्राइब कराया था और रिटेल इंवेस्टर्स का हिस्सा 65 फीसदी भर गया था. कंपनी के स्टाफ यानी कर्मचारियों का हिस्सा 1.30 गुना सब्सक्राइब हुआ है और पॉलिसीहोल्डर्स का हिस्सा 2.14 गुना सब्सक्राइब हुआ है. गैर संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 28 फीसदी भरा है. इस तरह कुल मिलाकर एलआईसी आईपीओ का कुल सब्सक्रिप्शन 71 फीसदी आज सुबह 10:15 मिनट तक हो गया था.

एलआईसी आईपीओ के बारे में खास बातें जानेंसरकार को एलआईसी के आईपीओ से 21,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है. वह एलआईसी में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने जा रही है. आईपीओ का प्राइस बैंड 902 से 949 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

कितना है प्राइस बैंड?कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 902-949 रुपये प्रति शेयर तय किया है. एक लॉट में ग्राहकों को 15 शेयर्स मिलेंगे. आपको बता दें कंपनी रिटेल ग्राहकों को 45 रुपये प्रति शेयर की छूट देगी और पॉलिसी होल्डर्स को 60 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट मिलेगा.

कितना मिलेगा डिस्काउंट?आपको बता दें कंपनी रिटेल ग्राहकों को 45 रुपये प्रति शेयर की छूट देगी और पॉलिसी होल्डर्स को 60 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट मिलेगा.

Related Articles

Back to top button