ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
व्यापार

क्रिप्टोकरेंसी बाजार तेज, भारत में चर्चित TRON में जबरदस्त उछाल, शिबा इनु स्लो

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप (Global Crypto Market Cap) 4.92 फीसदी के उछाल के साथ 1.81 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. वहीं, बिटकॉइन भी थोड़ा सुधरकर 40 हजार डॉलर के पास आ गया है.

नई दिल्ली. क्रिप्टोकरेंसी बाजार आज गुरुवार को हरे निशान में ट्रेड कर रहा है. भारतीय समयानुसार आज सुबह 9:26 बजे तक ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप (Global Crypto Market Cap) 4.92 फीसदी के उछाल के साथ 1.81 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. वहीं, बिटकॉइन भी थोड़ा सुधरकर 40 हजार डॉलर के पास आ गया है. टॉप 20 में शामिल ज्यादातर बड़ी करेंसीज पॉजिटिव हैं.

Coinmarketcap के आंकड़ों के हिसाब से खबर लिखे जाने के समय तक बिटकॉइन (Bitcoin Price Today) 4.27% उछलकर $39,699.16 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि दूसरा सबसे बड़ा कॉइन इथेरियम का प्राइस (Ethereum Price Today) पिछले 24 घंटों में 4.92% बढ़कर $2,939.45 पर पहुंच गया. मार्केट कैप के लिहाज से बड़ी करेंसीज़ में से ट्रोन (TRON TRX) में 23.27 प्रतिशत का उछाल आया है. कार्डानो और एवलॉन्च में 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई है.

किस कॉइन का क्या हाल-ट्रोन (Tron TRX) – प्राइस: $0.08676, बदलाव: +23.27%-एवलॉन्च (Avalanche) – प्राइस: $68.64, बदलाव: +14.19%-कार्डानो (Cardano – ADA) – प्राइस: $0.8859, बदलाव: +13.42%-सोलाना (Solana – SOL) – प्राइस: $94.32, बदलाव: +9.40%-एक्सआरपी (XRP) – प्राइस: $0.6499, बदलाव: +5.56%-डोज़कॉइन (Dogecoin – DOGE) – प्राइस: $0.137, बदलाव: +5.39%-बीएनबी (BNB) – प्राइस: $403.28, बदलाव: +4.58%-टेरा लूना (Terra – LUNA) – प्राइस: $87.03, बदलाव: +4.38%-शिबा इनु (Shiba Inu) – प्राइस: $0.00002171, बदलाव: +3.75%

सबसे ज्यादा उछलने वाले कॉइनCoinmarketcap के अनुसार, पिछले 24 घंटों के भीतर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले तीन कॉइन्स में PETWARS (PWARS), Metacyber (METAC) , और KleeKai (KLEE) शामिल रहे. PETWARS (PWARS) में पिछले 24 घंटों के दौरान 2863.05 प्रतिशत से अधिक का जम्म आया है. इसके अलावा, Metacyber (METAC) में 772.72 फीसदी और KleeKai (KLEE) में 682.57 प्रतिशत का उछाल आया है.

Related Articles

Back to top button