ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...
लाइफ स्टाइल

यात्रा के दौरान खान-पान का रखें ध्यान

घूमना-फिरना हर किसी को पसंद होता है। फिर वो चाहे लॉन्ग ड्राइव पर जाना हो या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से। सफर का मजा बरकरार रहे इसके लिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। क्योंकि जब हम यात्रा पर होते हैं तो दोस्तों के साथ बातचीत करते हुए कुछ ज्यादा ही खा लेते हैं। ऐसे में जरूरी है कि कुछ खानपान का भी ख्याल करें। क्योंकि अगर अनहेल्दी फूड तबियत बिगाड़ने में देर नहीं करता।तले भुने से रहें दूर : सफर के दौरान रोमांच को बनाए रखना चाहते हैं तो तली-भुनी चीजों से दूर रहें। समोसा, कचौड़ी, भटूरे, छोले इस तरह की चीजों को यात्रा के दौरान ना ही खाएं तो बेहतर होगा। कई बार ट्रेन से यात्रा के दौरान स्टेशन से कटलेट और समोसे जैसी चीजे देखकर खाने का दिल करता है। लेकिन खुले में बिक रहीं ये सारी चीजें आपको परेशान कर सकती हैं।मांसाहार का ना करें सेवन : गर्मियों में अगर आप यात्रा का प्लान बनाएं हैं तो और भी ज्यादा खाने-पीने की चीजों का ध्यान रखें। सफर के दौरान भूलकर भी नॉनवेज ना खाएं। क्योंकि नॉनवेज ढेर सारे मसाले और तेल में बना होता है। साथ ही इसे पचने के लिए भी काफी समय चाहिए होता है। ऐसे में यात्रा के दौरान नॉनवेज से दूरी बनाकर रखें तो ही अच्छा है।अंडा : नॉनवेज की ही तरह अंडे का सेवन भी ना करें। यात्रा में कुछ ऐसा खाएं जो आसानी से पच जाए। क्योंकि अंडा भी काफी भारी होता है और समय लेकर पचता है। इसलिए इनसे दूरी ही भली है।फल कम समय में ज्यादा उर्जा प्रदान करता हैं : गर्मियों के मौसम में अगर यात्रा पर हैं तो सबसे पहले पानी खूब मात्रा में पिएं। साथ ही पानी वाले और रस वाले फलों का सेवन करें। जूस पी सकते हैं। वहीं चटपटा खाने का दिल है तो केले के चिप्स, भुने हुए ड्राई फ्रूट्स पिस्ता, काजू या बादाम खाएं। आप मूंगफली और मखाने को भी रख सकते हैं। ये सारी चीजें आपको पौष्टिकता देंगी और तबियत भी खऱाब होने से बचाएंगी।

Related Articles

Back to top button