ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
उत्तरप्रदेश

स्कूलों में बिजली नहीं, शिक्षक अपने नाम पर ले रहे हैं कनेक्शन, मिली राहत

मेरठ। मेरठ में बेसिक शिक्षा से संबंधित प्राथमिक विद्यालयों की बिजली एक अहम मुद्दा बना हुआ है। नगर में 38 ऐसे सरकारी प्राथमिक स्कूल हैं। जहां पर विद्युत बिल जमा न होने के कारण बिजली नहीं है। जिससे भीषण गर्मी के बीच बच्चों को पढ़ना पड़ रहा है। हालात को देखते हुए अब शिक्षक खुद ही अपने नाम पर ही कनेक्शन ले रहे हैं। ताकि भीषण गर्मी से नौनिहालों को राहत मिल सके।
बेगम बाग स्थित प्राथमिक स्कूल में बिजली का कनेक्शन जब कट गया तो बच्चों ने स्कूल आना ही छोड़ दिया। अभिभावकों ने कहा कि ऐसी भीषण गर्मी में वह बच्चों को तब तक स्कूल नहीं भेजेंगे जब तक बिजली की व्यवस्था नहीं होगी।
इसके बाद प्रधानाध्यापक शिक्षिका ने अपने नाम पर ही स्कूल में बिजली का कनेक्शन लगवा लिया। शिक्षिका ने बताया कि वह खुद ही बिजली का बिल जमा करती हैं। स्कूल आने में अब नौनिहालों की संख्या में वृद्धि भी हो रही है। इसी तरह का नजारा कई स्कूलों में देखने को मिल रहा। जहां शिक्षकों ने मजबूरन अपने प्रयास के माध्यम से कनेक्शन लिया है।हालांकि बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार का कहना है कि विभाग द्वारा बकाया जमा कर दिया गया है। जल्द ही बिजली के कनेक्शन जुड़ जाएंगे।

Related Articles

Back to top button