ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

13 साल के लड़के ने मजे के लिए ऐसा क्या किया कि पकड़ने आ गई पुलिस?

कुछ दिनों पहले ईमेल के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट पर बम होने की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद से एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि यह जानकारी झूठी है जिसके आरोप में एक लड़के को पकड़ा गया, जिसकी उम्र केवल 13 साल है.

18 जून को दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट में बम होने की शिकायत की गई थी, यह शिकायत ईमेल के जरिए भेजा गया था. जिसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया और इमरजेंसी घोषित कर दी गई, इसके साथ ही शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच शुरू कर दी गई.

13 साल के लड़के ने मजे के लिए भेजा मेल

कमिश्नर ऑफ पुलिस (IGI Airport) उषा रंगनानी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी दिशा-निर्देशों, प्रोटोकॉल और एसओपी का पालन किया गया. हालांकि बाद में एयरपोर्ट पर हुए जांच में पता चला कि एयरपोर्ट को मिला मेल फर्जी था. जिसके बाद मेल की जांच शुरू की गई जिसमें पाया गया कि ईमेल उत्तरांचल के पिथौरागढ़ से भेजी गई थी और मेल भेजने के बाद ही इस ईमेल आईडी को डिलीट कर दिया गया था. रंगनानी ने बताया कि इस बात की जानकारी होते ही तुरंत जांच टीम को पिथौरागढ़ भेजा गया, जहां पता चला कि यह मेल 13 साल के एक लड़के ने भेजी है.

पूछताछ के बाद किया माता-पिता के हवाले

लड़के से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कुछ समय पहले ऐसी ही एक घटना हुई थी, जिससे प्रभावित होकर उसने मजे के लिए ऐसा किया था, लेकिन मेल भेजने के बाद वह काफी डर गया था, जिसकी वजह से उसने अपने माता-पिता से इसका जिक्र नहीं किया. उसने बताया कि उसे पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन दिया गया है , जिसकी मदद से उसने आईडी बनाई और मेल भेजा. पुलिस ने पूछताछ के बाद लड़के को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया.

Related Articles

Back to top button