ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
राजस्थान

Tonk News: टोंक में दो समुदायों के बीच झड़प, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात

राजस्थान के टोंक में मंगलवार की देर रात पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के संघपुरा मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते दो अलग-अलग समुदायों के दो पक्षों में हुए झगड़े और पथराव के बाद लोग अलग-अलग समूहों में एकत्र हो गए, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस और आरएसी के जवानों ने पहुंचकर भीड़ को हटाया.

तनाव के बाद शहर में तीन थाना क्षेत्रों का जाब्ता तैनात किया गया. वहीं, घटना में घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना को लेकर दोनों ही पक्षों में रोष व्याप्त है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष जो भी रिपोर्ट देंगे, पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी. मौके पर शांति है, लोग अफवाहों पर ध्यान न दें.

तीन थाना क्षेत्रों के साथ आरएसी का जाब्ता तैनात

टोंक शहर में होली के पर्व के साथ रमजान के दौरान घटी इस घटना को लेकर पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल और अस्पताल में शहर कोतवाली के साथ थाना पुरानी टोंक और सदर थाने का जाब्ता तैनात किया. साथ ही लाइन से अतिरिक्त जाब्ता तैनात करने के साथ आरएसी के जवानों को भी लगाया गया.

टोंक डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने कहा कि दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ है. मौके पर शांति है. दोनों पक्ष जो भी रिपोर्ट देंगे, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी. लोग अफवाहों पर ध्यान न दें.

टोंक शहर के संघपुरा क्षेत्र में आपसी कहासुनी के बाद जहां माहौल बिगड़ गया और मौके पर पथराव भी हुआ, वहीं हालात तनावपूर्ण हो गए. घटना के बाद एक पक्ष के दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई.

वहीं घटनास्थल पर पहुंचे बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि दहशतगर्दों ने भीड़ के रूप में हमला किया है, कठोर कार्रवाई होनी चाहिए.

Related Articles

Back to top button