ब्रेकिंग
दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, दिवाली के सीजन में 1 नवंबर की महारैली को स्थगित क... Supreme Court on Real Estate Projects: 'हर अटके प्रोजेक्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट फोरम नहीं बन सकता', ह... जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष... Allahabad High Court News: अदालत में हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले वकीलों पर हाईकोर्ट सख्त, सीसीटीवी ... दिल्ली-एनसीआर में कोहराम मचाने वाला एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र बावरिया गाजियाबाद में पु... Madhepura News: जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के 5वीं मंजिल से ग्रिल और बेडशीट के सहारे भागे दो कैदी गिरफ्ता... NPPA Cancer Drugs Price Drop: कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत, NPPA ने जारी की 543 दवाओं के संशोधित MRP... Delhi BJP Padayatra: चांदनी चौक में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम रेखा गुप्त... Noida News: दिवाली पर 5100 रुपए बोनस मिलने का वायरल मैसेज निकला फर्जी, सुप्रीम कोर्ट के नाम पर फैलाए... Delhi Voter List SIR Update: फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने ECI से पूछा सवाल, लाखों...
झारखण्ड

होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो

झारखंड की राजधानी रांची में बेखौफ अपराधियों ने होली के मौके पर मुफ्त की शराब नहीं मिलने पर ताबड़तोड़ शराब दुकान में गोली दागकर हड़कंप मचा दिया. दरअसल, रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में स्थित एक शराब दुकान पर मंगलवार की रात तीन की संख्या में पहुंचे. अपराधियों ने पहले कुछ शराब की खरीदारी की, फिर रंगदारी के रूप में मुफ्त की शराब की मांग करने लगे.

शराब दुकान में मौजूद कर्मचारियों द्वारा असमर्थता जताने पर विवाद शुरू हो गया और फिर तीनों अपराधियों ने शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी. शराब दुकान में फायरिंग की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान और उनकी धरपकड़ में अनगड़ा थाना की पुलिस जुट गई है.

ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद क्षेत्र की दुकानें धड़ाधड़ बंद होने लगीं. अफरा-तफरी के बीच मामले की सूचना मिलने के बाद अनगड़ा थाना की पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर ली है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी गई है.

हालांकि, गनीमत रही कि फायरिंग के दौरान शराब दुकान के अंदर मौजूद कर्मचारी या बाहर मौजूद किसी भी व्यक्ति को गोली नहीं लगी, अन्यथा रंगों के त्योहार के मौके पर एक बड़ा हादसा हो सकता था.

स्थानीय लोगों के मुताबिक गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी उसी क्षेत्र के रहने वाले हैं. राजधानी रांची की शराब दुकान में रंगदारी के रूप में मुफ्त की शराब को लेकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना ने एक बार फिर प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Related Articles

Back to top button