ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
व्यापार

एयर इंडिया के बाद रतन टाटा की झोली में एक और घाटे वाली सरकारी कंपनी, टाटा जल्द करेगी टेकओवर

एयर इंडिया के बाद एक और सरकारी कंपनी टाटा ग्रुप की कोई होने वाली है। टाटा ग्रुप इसी चालू वित्त वर्ष तिमाही में इसका टेकओवर अपने हाथों में ले लेगी। इसकी जानकारी टाटा स्टील ने दी है।

एयर इंडिया के बाद एक और सरकारी कंपनी की बागडोर टाटा ग्रुप संभालने वाली है। टाटा स्टील (Tata steel) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एवं प्रबंध निदेशक (MD) टी वी नरेंद्रन ने मंगलवार शाम  को कहा कि कंपनी नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (NINL) का अधिग्रहण चालू तिमाही के अंत तक पूरा कर लेगी। टाटा स्टील के लिए एनआईएनएल का यह अधिग्रहण एक बड़े उत्पाद परिसर को तैयार करने की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। बता दें कि एनआईएनएल चार सीपीएसई और ओडिशा सरकार के दो राज्य सार्वजनिक उपक्रमों का जॉइन्ट वेंचर है।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पूरी होगी प्रोसेस नरेंद्रन ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘एनआईएनएल का अधिग्रहण चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पूरा हो जाएगा और हम अपने उच्च मूल्य वाले खुदरा व्यापार के विस्तार को बढ़ावा देने के लिए इसे तेजी से बढ़ाएंगे।’’ गौरतलब है कि टाटा स्टील ने 31 जनवरी को ओड़िशा की इस्पात विनिर्माता कंपनी एनआईएनएल की 12,100 करोड़ रुपये में 93.71 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीने के लिए बोली जीतने की घोषणा की थी।

कंपनी के ऊपर भरी कर्ज और देनदारियां एनआईएनएल का कलिंगनगर, ओडिशा में 1.1 एमटी की क्षमता वाला एक इंटीग्रेटेड  स्टील प्लांट है। कंपनी भारी घाटे में चल रही है और संयंत्र 30 मार्च, 2020 से बंद है। कंपनी पर पिछले साल 31 मार्च को ₹6,600 करोड़ से अधिक का भारी कर्ज और देनदारियां हैं, जिसमें प्रमोटरों (₹4,116 करोड़), बैंकों (₹1,741 करोड़), अन्य लेनदारों और कर्मचारियों का भारी बकाया शामिल है। 31 मार्च 2021 तक कंपनी की संपत्ति नेगेटिव ₹3,487 करोड़ और संचित घाटा ₹4,228 करोड़ था।

Related Articles

Back to top button