ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
देश

मोदी कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों का पदभार संभालना शुरू, अनुराग ठाकुर और अश्विनी वैष्णव ने कार्यभार संभाला

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट में शामिल हुए नए मंत्रियों ने अपना पदभार संभालना शुरू कर दिया है। अनुराग ठाकुर ने सूचना और प्रसारण मंत्री और अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इस बीच यह भी खबर है कि सभी नए मंत्री आज पार्टी मुख्यालय में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलेंगे। बता दें कि बुधवार को हुए मोदी कैबिनेट की विस्तार में 36 नए मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें से 28 राज्यमंत्री हैं। वहीं सात राज्यमंत्रियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रमोट किया गया है। इसके अलावा कैबिनेट में 15 नए चेहरों को शामिल किया गया है।

अनुराग ठाकुर ने सूचना और प्रसारण मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 7 वर्षों में भारत को आगे ले जाने के लिए बहुत अच्छा काम किया है। आइ एंड बी मंत्रालय में मुझसे पहले लोगों द्वारा किए गए काम और पीएम द्वारा मुझे दी गई जिम्मेदारी को मैं अपेक्षाओं के अनुरूप पूरी करने की कोशिश करूंगा।  वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे पीएम मोदी के विजन का अहम हिस्सा है। रेलवे के लिए उनका दृष्टिकोण लोगों के जीवन को बदलना है, ताकि  आम आदमी, किसान, गरीब सभी को रेलवे का लाभ मिले। मैं उस विजन के लिए काम करूंगा।

अनुराग ठाकुर को खेल मंत्रालय भी संभालने की जिम्मेदारी दी गई

बता दें कि सूचना और प्रसारण के अलावा, अनुराग ठाकुर को खेल मंत्रालय भी संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। वह  पूर्व में बीसीसीआई के प्रमुख भी रह चुके हैं। सूचना और प्रसारण विभाग पहले प्रकाश जावड़ेकर के पास था, जो अब कैबिनेट से बाहर हैं। खेल मंत्रालय किरण रिजिजू के पास था, जो अब नए कैबिनेट में कानून मंत्री होंगे।

Related Articles

Back to top button