ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
लाइफ स्टाइल

एमपी स्टेट सर्विस और स्टेट फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम के लिए अप्लाई

मध्य प्रदेश स्टेट सर्विस एग्जाम 2021 और स्टेट फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज, 2 मई 2022 से किए जा सकते हैं। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2021 की एमपी राज्य सेवा और राज्य वन सेवा परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार को एक बार फिर से शुरू किए जाने की घोषणा की गयी थी। आयोग द्वारा शुक्रवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को रोजगार पंजीयन की अनिवार्यता समाप्त करते हुए उम्मीदवारों को आवेदन का एक और मौका 2 से 11 मई 2022 तक दिया जाना है।

स्टेट सर्विस और फॉरेस्ट सर्विस दोनो ही एमपीपीएससी एग्जाम 2021 के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और कमीशन द्वारा फिर आवंटित विवरणों के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ऑनलाइन आवेदन के पश्चात यदि उनके अप्लीकेशन में किसी भी प्रकार की त्रुटि रह जाती है या उन्हें कोई संशोधन करना होता है, तो इसके लिए एमपीपीएससी द्वारा अप्लीकेशन करेक्शन विंडो 13 मई 2022 तक ओपेन की जाएगी।

एमपीपीएससी द्वारा जारी MP SSE 2021 अधिसूचना और MP SFS 2022 अधिसूचना के मुताबिक आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2022 को 21 वर्ष से कम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, राज्य के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में राज्य के निवासी उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button