ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
व्यापार

जिन प्रॉडक्ट्स को रोजाना इस्तेमाल करते हैं आप, उनके रेट्स में हुई बढ़ोतरी

सीएनबीसी टीवी-18 ने 5 मई को सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत के सबसे बड़े एफएमसीजी (FMCG) ब्रांड हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने अपने प्रॉडक्ट्स की कीमतों में 15% तक की बढ़ोतरी की है. Pears की 125 ग्राम साबुन की कीमत में 2.4% और मल्टीपैक में 3.7% की बढ़ोतरी की गई है.

नई दिल्ली. सीएनबीसी टीवी-18 ने 5 मई को सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत के सबसे बड़े एफएमसीजी (FMCG) ब्रांड हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने अपने प्रॉडक्ट्स की कीमतों में 15% तक की बढ़ोतरी की है. मनीकंट्रोल ने इस बारे में एक रिपोर्ट प्रकाशित की है.

रिपोर्ट के मुताबिक, Pears की 125 ग्राम साबुन की कीमत में 2.4% और मल्टीपैक में 3.7% की बढ़ोतरी की गई है. कुछ मल्टीपैक वेरिएंट वाले लक्स साबुन की कीमत 9% बढ़ गई है. कंपनी ने सनसिल्क शैम्पू की कीमतों में भी 8 से 10 रुपये की बढ़ोतरी की है. क्लिनिक प्लस शैम्पू 100 ml की कीमत में 15% की बढ़ोतरी की गई है.

ग्लो एंड लवली भी महंगीसाबुन और शैंपू के अलावा, स्किन क्रीम ग्लो एंड लवली की कीमत में 6-8% की बढ़ोतरी की गई है. पॉन्ड्स (Ponds) के टैल्कम पाउडर की कीमत में भी 5-7% की वृद्धि की गई है.

हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने पिछली बार अप्रैल में अपने उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. FMCG ब्रांड्स की इस बड़ी कंपनी ने स्किन क्लीन्सिंग और डिटर्जेंट में कीमतों में 3-20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी.

ऐसी मुद्रास्फीति कभी नहीं देखी2 मई को मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में, एचयूएल के सीईओ और एमडी संजीव मेहता ने कहा कि उन्होंने कंपनी में बिताए 30 वर्षों में इस तरह की मुद्रास्फीति की स्थिति नहीं देखी है. उन्हें निकट भविष्य में इससे भी कठिन समय की आशंका नजर आ रही है, लेकिन वे इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि भारत एफएमसीजी कंपनियों के लिए एक बड़ा बाजार बना रहेगा और इस मुश्किल घड़ी का सामना करने के लिए पूरी तैयारी है.

मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए, भारतीय रिजर्व बैंक ने 4 मई को बेंचमार्क उधार दर (Lending Rate) को 40 आधार अंकों (बीपीएस) से बढ़ाकर दो साल में पहली बार 4.40 प्रतिशत कर दिया. यह निर्णय मौद्रिक नीति समिति (MPC) की एक अनिर्धारित बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनाया गया.

Related Articles

Back to top button