ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
धार्मिक

रात में नाखून काटना घर में बसा देता है कंगाली! जानें क्या कहता है धर्म और विज्ञान?

हिंदू धर्म, वास्तु शास्त्र, ज्‍योतिष शास्‍त्र में कई कामों को करने की मनाही की गई है. वहीं कुछ कामों को किसी खास समय में न करने के लिए कहा गया है.

मान्‍यता है कि इन नियमों का पालन न करने से अशुभ फल मिलता है. ऐसे ही कामों में से एक काम है रात में नाखून काटना. अक्‍सर घर के बड़े-बूढ़े, महिलाएं रात में नाखून काटने से मना करती हैं. माना जाता है कि रात में नाखून काटने से गरीबी आती है.

रात में नाखून न काटने के पीछे वैज्ञानिक कारण
रात में नाखून काटने के पीछे एक वैज्ञानिक कारण यह है कि पहले के समय में जब बिजली नहीं होती है तो रात में नाखून काटने से मना किया जाता है. ताकि अंधेरे के कारण नाखून काटते समय चोट न लगे.

क्‍या रूठ जाती हैं मां लक्ष्‍मी?
वहीं धर्म, ज्‍योतिष वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक रात में नाखून काटने से धन की देवी मां लक्ष्‍मी नाराज हो जाती हैं. इससे घर में दरिद्रता आती है. व्‍यक्ति आर्थिक नुकसान झेलता है, उसकी जमापूंजी खत्‍म हो जाती है, उस पर कर्ज का बोझ बढ़ता है. दरअसल, इसके पीछे यह वजह मानी जाती है कि मां लक्ष्‍मी का आगमन शाम के समय होता है इसलिए उससे पहले ही साफ-सफाई से जुड़े सारे काम कर लेने चाहिए. फिर चाहे बात घर-बाहर की साफ-सफाई की हो या व्‍यक्तिगत साफ-सफाई की. इसलिए शाम से पहले ही नाखून-बाल काटने जैसे काम कर लेने चाहिए.

शाम के समय करें ये काम
मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए सूर्यास्‍त से पहले घर की साफ-सफाई कर लेनी चाहिए. रोज संध्‍या वंदन करना चाहिए. मुख्‍य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए. देवी-देवताओं की आरती करना चाहिए. इससे मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं घर में सुख-समृद्धि आती है.

Related Articles

Back to top button