ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
धार्मिक

इन 5 मंदिरों में आज भी हैं साईं बाबा का साक्षात वास, दर्शन मात्र से दूर जाते हैं कष्ट और पूरी होती है हर मुराद

साईं बाबा की प्रसिद्धि दूर-दूर तक है. दुनिया भर में साईं बाबा के कई मंदिर हैं. साईं को समर्पित इन मंदिरों में रोजाना सैकड़ों भक्त दर्शन के लिए आते हैं श्रद्धा के साथ भगवान के सामने नतमस्तक होते हैं.

ऐसी मान्यता है कि साईं बाबा के इन मंदिरों में दर्शन से भक्तों की मुराद पूरी होती है. इसके अलावा मान्यता यह भी है कि साईं बाबा के चरणों में गुलाब के फूल चढ़ाने से मनोकामना पूरी होती है. ऐसे में आज हम आपको उन 5 खास मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आज भी साक्षात साईं बाबा विराजते हैं इन मंदिरों के दर्शन मात्र से भक्तों के सभी कष्ट मिट जाते हैं.

महाराष्ट्र का शिरडी साईं मंदिर
शिरडी साईं मंदिर भारत के सबसे बड़े में से एक है. यह मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्थित है. साईं बाबा का यह मंदिर विशाल है. इस मंदिर में साल भर भक्तों का तांता लगा रहता है. मंदिर में भक्तों को लाईव दर्शन करने की भी सुविधा दी गई है. साईं के इस मंदिर में प्रतिदिन भजन आरती जैसे कार्यक्रम होते रहते हैं.

दिल्ली में लोधी रोड स्थित शिरडी साईं मंदिर
साईं बाबा का यह मंदिर भारत के खूबसूरत मंदिरों में से एक है. इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां दीवारों पर वास्तुकला की गई है. यह मंदिर सड़क के किनारे स्थित है. इस मंदिर में रोजाना 7 तरह की आरती की जाती है. साथ ही गुरुवार के दिन विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. शाम के समय आरती की जाती है.

उड़ीसा के भुवनेश्वर में स्थित साईं मंदिर
यह साईं मंदिर उड़ीसा के भुवनेश्वर में स्थित है. यहां हर साल काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. मान्यता है कि यह मंदिर भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. इस मंदिर में प्रवेश करते ही आशीर्वाद मुद्रा में साईं बाबा की मूर्ति दिखाई पड़ती है. मंदिर में समय-समय पर तरह-तरह के अनुष्ठान होते रहते हैं.

मायलापुर शिरडी साईं मंदिर
चेन्नई के मायलापुर में स्थित साईं बाबा का यह मंदिर बेहद खूबसूरत है. साईं बाबा के इस मंदिर में भक्तों को माला, वस्त्र प्रसाद चढ़ाने के स्वतंत्रता है. भक्तों के लिए मंदिर सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है. दोपहर 1 से 4 के बीच मंदिर के कपाट बंद रहते हैं. इसके अलावा इस मंदिर में रोजाना अन्न दान प्रसाद वितरण होता है.

श्री साईं जनमशान मंदिर
साईं बाबा को समर्पित यह मंदिर महाराष्ट्र के परभणी जिले में स्थित है. मान्यता है कि साईं बाबा का जन्म पथरी नामक गांव में हुआ था. प्रतिदिन इस मंदिर में 5 तरह की साईं आरती की जाती है. जुलाई अक्टूबर के महीने में इस मंदिर में साईं बाबा महासमाधि उत्सव मनाया जाता है. साईं बाबा के इस मंदिर में हर धर्म जाति के लोग आकर भगवान के सामने नतमस्तक होते हैं.

Related Articles

Back to top button