ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...
मध्यप्रदेश

एशिया के सबसे बड़े मिट्टी के बांध तक पर्यटक पहुंच रहे जान जोखिम में डालकर, जर्जर रोड़ बन रही आफत

सिवनी। भीमगढ़ संजय सरोवर बांध एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध कहा जाता है, यहां तक पहुंचने का रास्ता बहुत खराब हो गया है, आपको बता दें की मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्थित इस बांध पर जाने के रास्ते की हालत खराब है। बांध के गेट खुलने पर गांवों का हाईवे से संपर्क टूट जाता है। इसकी शिकायत ग्रामीण कई बार कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। आपको बता दें कि संजय सरोवर बांध पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है और अपनी विशालता के लिए भी जाना जाता है।

हर साल देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी यहां पर लोग बांध को देखने के लिए आते हैं, पर बांध तक पहुंचने वाला रास्ता टूटा हुआ है और आगे जाते समय और भी खराब हो जाता है बारिश के मौसम में यह रास्ता ज्यादा खतरनाक हो जाता है। क्योंकि बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाता है इससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बांध के गेट खुलने पर कई गांवों का मुख्य सड़कों से कनेक्शन टूट जाता है ऐसे में अगर किसी ग्रामीण को अस्पताल जाने की जरूरत हो तो समय पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

रास्ता खराब होने के बाद भी यहां से भारी वाहन गुजरते हैं कभी भी हादसा हो सकता है। स्थानीय विधायक का कहना है कि उन्होंने कलेक्टर और जल संसाधन विभाग से बात कर ली है, उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button