ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मनोरंजन

थ्रिलर और रोमांस का पावरपैक है Killers of the Flower Moon फिल्म रिलीज हुआ ट्रेलर

मार्टिन स्कोर्सेसे के डायरेक्शन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किलर्स ऑफ द फ्लावर मून’ का ट्रेलर हाल ही रिलीज हुआ है। इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं। ये फिल्म 2019 की मूवी आयरिशमैन के बाद पहले नैरेटिव फीचर फिल्म होगी। ये फिल्म 20 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बाद में इस फिल्म को एप्पल टीवी प्लस पर स्ट्रीम किया जाएगा। ये फिल्म अमेरिका में हुई एक सच्ची घटना पर आधारित है। किलर ऑफ द फ्लावर मून एप्पल टीवी का नया प्रोजेक्ट है। जो कि 1920 के दशक में हुई एक घटना पर बनाया गया है।

कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई फिल्म

किलर ऑफ द फ्लावर मून को पहली बार मई में कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। जहां इसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म 1920 के दशक में जनजातीय आधार पर तेल की खोज के बाद ओसेज नेशन में हुई हत्याओं पर बनी है। मेकर्स की तरफ ऑफिशियल स्टेटमेंट में लिखा गया है ‘20वीं सदी के अंत में, तेल ओसेज राष्ट्र के लिए धन लेकर आया, रातों-रात दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक बन गया। इन अमेरिकियों की संपत्ति ने तुरंत व्हाइट इंटलोपलर्स को अपनी ओर आकर्षित किया। इन लोगों ने हत्या का सहारा लेने से पहले जितना हो सका उतना ओसेज धन में हेराफेरी की, जबरन वसूली की और चोरी की। एक सच्ची कहानी पर आधारित किलर ऑफ द फ्लावर मून, एक क्राइम थ्रिलर है, जहां प्यार भी है और धोखा भी।’

डेविड ग्रैन की किताब पर बनी फिल्म

मार्टिन स्कोर्सेस के निर्देशन में बनी किलर्स ऑफ द फ्लावर मून डेविड ग्रैन की नॉन-फिक्शन किताब कलर्स ऑफ द फ्लावर मून द ओसेज मर्डर्स एंड द बर्थ ऑफ द एफबीआई पर आधारित है। फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो और जेसी पेलेमन्स लीड रोल निभा रहे हैं। हाॅलीवुड आइकन रॉबर्ट डी नीरो, डिकैप्रियो के अंकल विलियम हेल का किरदार निभाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button